फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   kamalnath, haryana congress, kiran chowdhary, manohar lal khattar, bhupindra hooda, haryana

कमलनाथ के जाते ही हरियाणा कांग्रेस में कलह तेज, निशाने पर किरण

Mon, 11 Jul 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Jul 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
kamalnath, haryana congress, kiran chowdhary, manohar lal khattar, bhupindra hooda, haryana
कमलनाथ - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी कमलनाथ के कांग्रेस नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाकर जाते ही पार्टी में कलह तेज हो गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी हुड्डा खेमे के निशाने पर आ गई हैं। मामला हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किरण चौधरी की ओर से ईमानदार बताए जाने का है। हुड्डा समर्थक दो विधायकों ने तो किरण चौधरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग भी कर डाली है।

किरण चौधरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ईमानदार व्यक्ति बताया था। किरण ने मुख्यमंत्री की तारीफ करने के साथ-साथ सरकारी सिस्टम के भ्रष्ट होने का भी दावा किया था, लेकिन उनका पहला बयान मीडिया में चर्चित हो गया, जिसे कांग्रेस विधायकों ने मुददा बना लिया है।
विज्ञापन


किरण चौधरी के इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद सामने नहीं आए, लेकिन उनके खेमे से ताल्लुक रखने वाले विधायकों ने किरण के खिलाफ मोर्चा खेाल दिया है। विधायक कुलदीप शर्मा और करण दलाल ने किरण चौधरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तक की मांग कर डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा खेमे के विधायक इस बात को लेकर नाराज हैं कि भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमले बोल रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जांच खोल दी है और गांधी परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में विधायक दल की नेता मुख्यमंत्री को ईमानदार बताकर पार्टी लाइन से हटकर बात कर रही हैं। पार्टी नेताओं का तर्क है कि किरण चौधरी के इन बयानों से विपक्ष का मनोबल बढ़ता है।

बधाई देता हूं मेरे बारे में कुछ नहीं कहा : खट्टर 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस में छिड़े वाकयुद्ध पर चुटकी लेते हुए कहा कि बधाई देता हूं मेरे बारे में कुछ नहीं कहा, वे आपस में घमासान करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed