{"_id":"597e00e24b347d5ca36a54c12d7b3583","slug":"kamal-sharma-navjot-kaur-navjot-kaur-says-about-kamal-sharma-punjab-bjp-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मा प्रधान बने तो भाजपा की सियासी आत्महत्या: नवजोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मा प्रधान बने तो भाजपा की सियासी आत्महत्या: नवजोत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि कमल शर्मा दोबारा प्रदेश भाजपा प्रधान बने तो यह पार्टी के लिए सियासी आत्महत्या होगी। क्योंकि उन्होंने आज तक पार्टी के लिए कुछ नहीं किया है। अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश प्रधान बनने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि सिद्धू को पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे निभाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश प्रधान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज पार्टी वर्कर इसलिए रो रहा है क्योंकि कमल शर्मा ने पार्टी के लिए कुछ नहीं किया। जिलों में वर्कर बगावत पर उतर आए हैं। पार्टी का जो हाल है उसके लिए शर्मा जिम्मेदार हैं। वर्कर कह रहे हैं कि सरकार में कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि उन्होंने पार्टी से कहा है कि शिअद से नाता तोड़ें, अगर ऐसा न हुआ तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग शिअद और कांग्रेस से तंग होकर तीसरा विकल्प ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन