{"_id":"5e0260ae8ebc3e8814206780","slug":"kaithal-mla-gave-clarification-on-his-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान पर भाजपा विधायक लीलाराम बोले- आतंकवाद को लेकर कहा था, गलत अर्थ न लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान पर भाजपा विधायक लीलाराम बोले- आतंकवाद को लेकर कहा था, गलत अर्थ न लगाएं
Wed, 25 Dec 2019 02:07 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव ने कैथल के भाजपा विधायक लीला राम के बयान को भड़काऊ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। जबकि विधायक लीला राम ने कहा है आतंकवाद के खिलाफ दिए गए मेरे बयान का गलत अर्थ न लगाया जाए। माकपा के राज्य सचिव का आरोप है कि एक कार्यक्रम में विधायक लीलाराम ने कहा था कि यह देश महात्मा गांधी और नेहरू का नहीं बल्कि मोदी और अमित शाह का है। उनके इशारे भर से हम एक घंटे में एक समुदाय विशेष का सफाया कर सकते हैं। उनका कहना है कि एक जनप्रतिनिधि के द्वारा इस तरह की भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करना सांप्रदायिक सौहार्द के लिए बेहद खतरनाक और संविधान के विरुद्ध है।
विज्ञापन
इस संबंध में विधायक लीला राम ने कहा है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। उनका मतलब पाकिस्तान द्वारा भारत को लेकर की जा रही बयानबाजी को लेकर था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही बयान दिया है। जिसमें आतंकवाद को लेकर बात कही गई थी लेकिन उसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है। भारत देश के किसी भी नागरिक के संबंध में कोई आपत्तिजनक बात नहीं की है
विज्ञापन