फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kabadi arrested from Ghaziabad in BSNL cable theft case

जानिए : चंडीगढ़ में बीएसएनएल की केबल चुराने वाला कहां था छिपा

Sat, 24 Apr 2021 02:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Kabadi arrested from Ghaziabad in BSNL cable theft case
चंडीगढ़। दो सप्ताह पहले सेक्टर- 10 पेट्रोल पंप के पास से बीएसएनएल की केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने गाजियाबाद से कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान दिल्ली के मोहम्मद अजुरुदीन (35) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की केबल भी बरामद की है जबकि इससे पहले पुलिस ने चार अन्य आरोपी बिहार निवासी साजिद (29), तोशिक (21) व तहमीद (28) व यूपी के गाजियाबाद निवासी मंजूर आलम (46) को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी केबल चोरी की वारदात के बाद गाजियाबाद के रहने वाले कबाड़ी के हाथ बेच दिया करते थे। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 20 अगस्त 2017 को सेक्टर-3 थाने के एरिया से बीएसएल की लाखों की केबल चोरी का भी मामला सुलझा लिया है। आरोपियों से पुलिस ने 200 मीटर बीएसएनएल केबल, 4 लाख की 500 किलो कॉपर वायर, एक एसीई 8टी क्रेन, एक जेसीबी व एक टाटा ट्रक बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने न केवल चंडीगढ़ में बल्कि और भी राज्यों में इसी तरह से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed