{"_id":"5f4e8e548ebc3e54a44f064c","slug":"just-be-careful-corona-along-ration-taking-away-ration-pmgkay-social-distance-flew-chandigarh-news-pkl38652819","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा संभलिए.. ऐसा न हो राशन के साथ कोरोना भी मिल जाए, पीएमजीकेएवाई का राशन लेने के दौरान उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा संभलिए.. ऐसा न हो राशन के साथ कोरोना भी मिल जाए, पीएमजीकेएवाई का राशन लेने के दौरान उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत यूटी प्रशासन ने पांच महीने के लिए फ्री में राशन बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को हल्लोमाजरा के संपर्क केंद्र के साथ लगते स्कूल में यह राशन बांटा गया, जहां पर सामाजिक दूरी के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। इन्हें दूर-दूर करने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
जानकारी के अनुसार राशन मिलने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को हल्लोमाजरा के इस स्कूल में दोपहर तक करीब एक हजार लोग एकत्रित हो गए। राशन लेने पहुंचे पंकज ने बताया कि वह स्कूल पहुंचे तो वहां भीड़ को देखकर आगे बढ़े ही नहीं। उन्होंने बताया कि यहां पर लोग सुबह 7 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। राशन बांटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। कई लोगों को सुबह से लाइन में लगने के बाद भी राशन नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि जहां पर राशन बांटा जा रहा है, वहां कुछ दिन पहले कोरोना से दो साल की एक बच्ची की मौत भी हुई है इसलिए प्रशासन को राशन बांटने के लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था करनी चाहिए थी। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि कोरोना काल के इस दौर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक जगह एकत्रित होना काफी खतरनाक है। यह लोग कोरोना के संक्रमण को फैलाने का माध्यम बन सकते हैं।
पांच केंद्रों पर बंट रहा राशन, पूरे शहर में 64 हजार परिवारों को मिलेगा गेहूं-दाल
राशन बांटने के लिए प्रशासन में पूरे शहर में 11 केंद्र बनाए हैं। इनमें से पांच पर राशन देने का काम भी शुरू हो गया है। यह राशन सिर्फ उन्हीं को दिया जा रहा है, जो राशन कार्ड होल्डर हैं और उनके बैंक खाते में राशन की सब्सिडी आती है। योजना के तहत प्रशासन 25 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति और पांच किलो चना दाल प्रति परिवार पांच महीने (जुलाई से नवंबर) तक दे रहा है।
विज्ञापन
राशन वितरण पर बीजेपी नेताओं, एवीबीपी व सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में राशन बंटने के दौरान उमड़ी भीड़ पर कांग्रेस ने रोष जताते संबंधित अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पुलिस को कांग्रेस के प्रदर्शन में कानून की अवहेलना दिख गई लेकिन न तो पुलिस को सेक्टर-17 में पंचायत अफसर के सामने धरना दे रहे भाजपा नेता दिखे और न ही हल्लोमाजरा में भाजपा नेताओं के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी राशन बांटते दिखे। प्रशासन को लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के बजाय राशन डोर-टु-डोर बांटना चाहिए था।