{"_id":"246e759264314aa9554d152f9ad1ea6d","slug":"judge-note-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज नोट कांड: निर्मल यादव की अर्जी मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज नोट कांड: निर्मल यादव की अर्जी मंजूर
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Feb 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज नोट कांड में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की रिटायर्ड जज निर्मल यादव समेत सभी पांच आरोपियों पर सीबीआई की अदालत में पिछली सुनवाई पर आरोप तय हो गए थे।
विज्ञापन
आज से ट्रायल शुरू होने थे। रिटायर्ड जज निर्मल यादव ने ट्रायल के दौरान पेशी से छूट पाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, उसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 मार्च तय की है।
विज्ञापन
गौर हो कि पिछली सुनवाई में सीबीआई के विशेष जज विमल कुमार की अदालत ने कहा कि निर्मल यादव ने एक सरकारी कर्मचारी होने के नाते मामले के अन्य आरोपी रविंद्र सिंह भसीन से संजीव बंसल और राजीव गुप्ता के माध्यम से न केवल मूल्यवान वस्तुएं स्वीकार कीं बल्कि उनका इस्तेमाल भी किया।
विज्ञापन
जैसे मोबाइल फोन, २.५० लाख रुपये और चंडीगढ़-दिल्ली यात्रा के हवाई टिकट। आपने इस बात का भी ध्यान नहीं रखा कि आपके पास विचाराधीन मामलों से ये तीनों जुड़े थे। इसलिए आप पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम-१९८८ के सेक्शन-११ के तहत आरोप तय किया जाता है।
इसी तरह दिल्ली को होटलियर रविंद्र भसीन, वकील संजीव बंसल, राजीव गुप्ता और निर्मल सिंह पर साजिश रचने और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं में आरोप तय किए गए। सुनवाई में पांचो आरोपी अदालत में मौजूद थे।