फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JP Nadda said - Elections are won only on the strength of workers

जेपी नड्डा बोले - कार्यकर्ताओं के बलबूते ही जीते जाते हैं चुनाव

Sun, 04 Sep 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda said - Elections are won only on the strength of workers
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। सेक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यालय में नड्डा का ढोल-नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने की अपील की।
विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनाव जीते जाते हैं इसलिए बूथस्तर पर कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना होगा। नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने राष्ट्रव्यापी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर देशभर में 120 दिवसीय चकरी प्रवास कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री मंत्री श्रीनिवासुलू, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की तबीयत खराब होने के कारण नड्डा उनसे मुलाकात उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदेश पदाधिकारी जिलों में प्रवास करें
इस दौरान जेपी नड्डा ने सांसद किरण खेर और पार्षदों के साथ भी बैठक की। शहर में पार्टी के प्रति माहौल को लेकर उनके सुझाव लिए। उन्होंने शहर की प्रशासनिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सांसद किरण खेर व मेयर सरबजीत कौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को जिलों में प्रवास करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत करेंगे तो पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए लगाएं चिंतन शिविर
जेपी नड्डा ने कहा कि लोग भाषण से नहीं कार्यों से जुड़ते हैं। पार्टी में कार्यों में तेजी लाने के लिए चिंतन शिविर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में बड़ा हथियार है, लेकिन इसका प्रयोग सही दिशा में होना चाहिए। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed