फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP fields five candidates

Chandigarh News: जजपा से उतारे पांच उम्मीवार, हिसार में नैना का चाचा ससुर से मुकाबला

Wed, 17 Apr 2024 03:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
JJP fields five candidates
गुरुग्राम से गायक राहुल फाजिलपुरिया और भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर मैदान में
विज्ञापन

सिरसा से रमेश खटक व फरीदाबाद से नलिन हुड्डा को मिला टिकट, दिग्विजय भी उतर सकते हैं मैदान में
4.9 फीसदी मत मिले थे जजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पहली सूची में पांच उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जजपा ने हिसार से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां और बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला को मैदान में उतारा है। हिसार संसदीय क्षेत्र में भाजपा से उम्मीदवार रणजीत चौटाला उनके चाचा ससुर हैं। पार्टी ने सिरसा लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रमेश खटक, भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, गुरुग्राम से हरियाणवी गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया और फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से युवा नेता नलिन हुड्डा को मैदान में उतारा है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि हरियाणा की सभी दसों लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। बाकी उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द जारी कर दी जाएगी। उनके नामों पर मंथन चल रहा है। दूसरी सूची में दिग्विजय चौटाला का नाम आने की चर्चा की है। उल्लेखनीय है कि 12 मार्च को भाजपा ने जजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। जब जजपा सरकार में शामिल थी तो लोकसभा के लिए दो से तीन सीटें मांग रही थी, मगर भाजपा ने सीट बंटवारे से इन्कार कर दिया। उसके बाद भाजपा ने अलग राह पकड़ ली। जजपा ने 2019 में सात सीटों पर चुनाव लड़ा था। बीते चुनाव में दुष्यंत को छोड़ पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। पार्टी को महज 4.9 फीसदी मत मिले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed