{"_id":"668c888c70ea1e80e406358b","slug":"jjp-appeals-to-disqualify-two-mlas-again-chandigarh-news-c-16-pkl1010-463681-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जजपा ने दो विधायकों को फिर से अयोग्य घोषित करने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जजपा ने दो विधायकों को फिर से अयोग्य घोषित करने की अपील की
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष को फिर से भेजा पत्र, पार्टी के खिलाफ किया था काम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जजपा ने अपने विधायक जोगीराम सिहाग और रामनिवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से फिर से सिफारिश की है। पार्टी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने रिमाइंडर याचिका के जरिये विधानसभा अध्यक्ष से दोनों विधायकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है। रणधीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों विधायकों ने जजपा के खिलाफ काम किया और अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। साथ ही दोनों ने अन्य राजनीतिक दलों के कार्यक्रम का मंच साझा किया और भाषण दिया। जजपा ने दलबदल कानून के तहत मान्य विभिन्न सुबूत पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और विधानसभा अध्यक्ष को चाहिए कि जल्द सुनवाई कर दोनों को दलबदल कानून के तहत दोषी करार देकर अयोग्य घोषित करें। उन्होंने कहा कि अगले माह संभावित राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा में ऐसे विधायकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए जो सदस्य रहने की योग्यता और नैतिकता खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्पीकर से मुलाकात कर फिर से तुरंत कार्रवाई की अपील करेगा।