फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jind Bypoll Result, Haryana CM Manohar Lal Khattar Statement

जींद उपचुनावः सीएम मनोहर लाल का बयान- भ्रष्टाचार पर चोट और विकास की नीति ने दिलाई जीत

Fri, 01 Feb 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Feb 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Jind Bypoll Result, Haryana CM Manohar Lal Khattar Statement
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो

जींद जीत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह जीत सरकार की पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की नीति व समान विकास की नीति में लोगों का विश्वास बढ़ाने का एक स्पष्ट संकेत देती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए राज्य के पांच नगर निगमों के चुनावों में भाजपा की भारी जीत के दौरान जींद के लोगों का रुझान उसी तरह से जारी रहा जिस प्रकार से नगर निगमों के चुनाव के दौरान था। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 10 सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि यह जीत एक विशेष महत्व रखेगी, क्योंकि यह जीत इस क्षेत्र में भाजपा की पहली बड़ी जीत है जो इस तथ्य का स्पष्ट संकेत देती है कि जनता ने हमारी कार्य संस्कृति को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय में लोग भ्रष्टाचार से तंग थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने जींद में जाति आधारित विपक्ष की राजनीति को नकार दिया है।
विज्ञापन


 विपक्ष ने इस उपचुनाव में जाति आधारित राजनीति का सहारा लिया लेकिन भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत के साथ काम किया और समाज के सभी वर्गों का समर्थन किया। राज्य में वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा सुनिश्चित किए गए समान विकास पर लोगों ने अपनी मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी जींद की जीत को ऐतिहासिक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed