{"_id":"5c5301ebbdec2256ab4e5fa2","slug":"jind-byelection-result-anil-vij-attack-rahul-gandhi-and-randeep-surjewala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री अनिल विज ने कसा तंज, बोले- राहुल गांधी ने सुरजेवाला को समझा हीरा, वो कोयला निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री अनिल विज ने कसा तंज, बोले- राहुल गांधी ने सुरजेवाला को समझा हीरा, वो कोयला निकले
Fri, 01 Feb 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : ani
जींद उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला को हीरा समझकर इस चुनाव में उतारा था। मगर वह कोयला निकले। जनता ने पूरी तरह से सुरजेवाला को रिजेक्ट कर दिया। जनता कांग्रेस के कारनामों से वाकिफ हो चुकी है। कांग्रेस को जब-जब मौका मिला उन्होंने जमकर काले काम किए।
विज्ञापन
मगर अब वह पूरी तरह से राख हो चुके हैं और चुनाव में जनता ने सुरजेवाला को धूल चटा दी है। ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर उठे सवाल पर विज ने कहा कि तीन राउंड तक जब तक विपक्षी जीत रहे थे तो ईवीएम ठीक थी, जब अगले राउंड में हारने लगे तो ईवीएम पर सवाल उठाए गए। भाजपा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और जींद चुनाव के नतीजे मील के पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे जींद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्ढा 12935 वोटों से विजयी हुए हैं। उन्हें कुल 50566 वोट मिले। इस तरह बांगर की धरती पर पिछले 52 सालों में पहली बार कमल खिला है। जबकि ताऊ देवीलाल की सियासत की विरासत की जंग लड़ रहे जजपा के दिग्विजय चौटाला 37631 वोट प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता 22740 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे। जबकि लोसुपा के विनोद अशरी को 13582 वोट मिले और इनेलो प्रत्याशी उमेद सिंह रेढ़ू को 3454 वोट मिले हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव के परिणाम का असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर भी दिखाई देगा। कुल 130828 वोटों की गिनती की गई।