{"_id":"56f2cd544f1c1b035af14d24","slug":"jewellers-protest-against-finance-minister-chandigarh-jewellers-protest-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला, कांग्रेस ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला, कांग्रेस ने दिया समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला
- फोटो : amarujala
एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन का बंद जारी है। बुधवार को चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन ने अध्यक्ष राजीव सहदेव के नेतृत्व में सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में प्रदर्शन किया। इस दौरान आभूषण विक्रेताओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जबकि प्रदर्शन से पहले एसोसिएशन के पदाधिकारी सांसद किरण खेर से सेक्टर-33 में मिले। यहां पर एसोसिएशन ने सांसद किरण खेर को ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक शहर के सभी आभूषण विक्रेताओं की दुकानें बंद रहेंगी।
कांग्रेस ने किया समर्थन
कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने ज्वेलरों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी मांगों के समर्थन में पूरी तरह से कंधे के कंधा मिलाकर खड़ी है। सेक्टर 25 में रैली को संबोधित करते हुए छाबडा ने कहा कि सरकार ने जिस तरह सोने पर एक्साइज डूयूटी बढ़ाई है उससे व्यापारियों के साथ आम जनता पर ही अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा। कांग्रेस ट्राइसिटी के ज्वेलर और लोगों के साथ है। छाबड़ा ने कहा कि मोदी सरकार में समाज का हर वर्ग दुखी है।