फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JE went to Manali with family, fire broke out in flat

हादसा : परिवार के साथ जेई गए थे मनाली, फ्लैट में लगी आग

Mon, 05 Jul 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
JE went to Manali with family, fire broke out in flat
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के फ्लैट नंबर 1352 में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख लोगों ने 112 पर कॉल किया। सेक्टर-32 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी। इस दौरान एक कमरे में रखे अलमारी, बेड, गद्दे, एसी और दस्तावेज सब जल गए।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट में रहने वाले जेई परिवार के साथ मनाली गए हुए थे। इस दौरान घर में किसी कारण से आग लग गई। घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने 112 पर कॉल कर आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने फ्लैट का मुख्य दरवाजा तोड़ा और अंदर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान तीन घंटे तक तीन गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। एक ही कमरे में सामान को नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि रात तक जेई घर वापस नहीं लौटे थे। उनके आने के बाद मौका मुआयना कर आग के कारणों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed