फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   je commited suicide

पहले जहर पिया, फिर गला काटकर दी जान

Sun, 27 Apr 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचकूला Updated Sun, 27 Apr 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
je commited suicide
पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई का शव एक बंद घर में पड़ा मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने पहले जहर पिया और उसके बाद खुरपी से गला काटा। शव उनके पुराने पुराने घर से मिला है। वह अपने परिवार के साथ ढकोली में रहते थे और अंबाला में तैनात थे। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सतपाल (50) ढकोली में रहते हैं। दो दिन पहले हमेशा की तरह घर से नौकरी पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों का उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। शनिवार को तलाश करते हुए परिजन बरवाला पहुंचे, जहां सतपाल के चचेरे भाई रहते हैं। जब उन्होंने सतपाल के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने सतपाल को बाजार में देखा था, लेकिन उसके बाद वह नहीं दिखे।
विज्ञापन

इस पर सतपाल के परिजन उनके पुराने बंद पड़े घर में पहुंचे। घर के अंदर कोई नहीं था, लेकिन बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजे को तोड़ा तो अंदर सतपाल का शव पड़ा था। यह देख परिजनाें के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उनका शव देख वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का मुआयना किया। मौके से पुलिस ने जहर की एक छोटी बोतल व खुरपी बरामद की है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed