{"_id":"6e0218a8d6642e15e4d8b6109ab2af2d","slug":"jbt-teachers-recruitment-scam-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी शिक्षकों के मामले में सरकार ने खड़े किए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी शिक्षकों के मामले में सरकार ने खड़े किए हाथ
सतिंदर सती/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 May 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के शासनकाल में हुई 3206 जेबीटी टीचरों की भर्ती मामले में सरकार ने हाथ खड़े कर दिए है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस भर्ती में गड़बड़ी पाई थी और हरियाणा सरकार को नए सिरे से मेरिट तैयार करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
फैसले में हाईकोर्ट ने उन शिक्षकों को नौकरी से बाहर करने का निर्देश भी दिया था, जो योग्यताओं के मापदंड के तहत मेरिट में नहीं आते। इस फैसले के खिलाफ शिक्षकों ने अपील दायर की थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फैसला हरियाणा सरकार पर छोड़ा था कि वह अपने स्तर पर इस मामले में कोई फैसला ले, क्योंकि शिक्षकों को नौकरी करते एक दशक से अधिक समय हो चुका है और यदि अब उन्हें निकाला जाता है तो उनके परिवारों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सरकार ने कहा कि वह इस मामले में फैसला लेने में असमर्थ है, इसलिए हाईकोर्ट अपने स्तर पर फैसला ले और यह फैसला सरकार को मान्य होगा।