{"_id":"667a9f16b54e345c4d0d6f6c","slug":"jatt-and-juliet-3-actor-diljit-dosanjh-and-actress-neeru-bajwa-in-chandigarh-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Photos: चंडीगढ़ पहुंचे Jatt and Juliet, दिलजीत ने शेयर की तस्वीरें, आप भी देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: चंडीगढ़ पहुंचे Jatt and Juliet, दिलजीत ने शेयर की तस्वीरें, आप भी देखें
Tue, 25 Jun 2024 04:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:25 PM IST
सार
पंजाबी फिल्म जट्ट एंड जूलियट-3 की प्रमोशन के लिए फिल्म के लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ और और एक्ट्रेस नीरू बाजवा चंडीगढ़ पहुंचे थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस नीरू बाजवा की नई फिल्म जट्ट एंड जूलिएट दो दिन बाद 27 जून वीरवार को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। उनके फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म की प्रमोशन को लेकर दोनोंकलाकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जट्ट एंड जूलियट यानी दिलजीत और नीरू बाजवा पंजाब व हरियाणा की राजधानी सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ पहुंचे थे। दोनों ने यहां चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित ओपन हैंड मॉन्यूमेंट में पहुंचे थे। दिलजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी और नीरू बाजवा के साथ फोटो भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा।
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत दोसांझ फिल्म प्रमोशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि जट्ट एंड जूलिएट-3 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 27 जून को रिलीज हो रही है। लोग उनके तस्वीरों को खूब लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दिलजीत की इन तस्वीरों को 7,94,225 लोगों ने लाइक किया है। वहीं 1,332 लोगों ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-1 स्थित ओपन हैंड में दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा।
- फोटो : सोशल मीडिया
27 जून वीरवार को उनकी नई फिल्म जट्ट एंड जूलियट-3 रिलीज हो रही है। यह फिल्म जट्ट एंड जूलियट की तीसरा पार्ट है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। इससे पहले दिलजीत की फिल्म चमकीला ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में कॉमेडी के साथ रोमांस भी भरपूर है। फिल्म में दिलजीत के साथ-साथ पंजाब की सुपरस्टार अभिनेत्री नीरू बाजवा के अलावा जैसमीन बाजवा भी नजर आएंगी।
चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा।
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत के लाखों फॉलोअर्स
सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ दुनिया भर में लाखों फैंस हैं। उनको सोशल मीडिया पर हजारों नहीं बल्कि लाखों लोग चाहने वाले हैं। दिलजीत के इंस्टाग्राम पर 21.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर 8.1 मिलियन और एक्स (ट्विटर) पर 5.6 मिलियल फॉलोअर्स हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिलजीत के फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।
सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ दुनिया भर में लाखों फैंस हैं। उनको सोशल मीडिया पर हजारों नहीं बल्कि लाखों लोग चाहने वाले हैं। दिलजीत के इंस्टाग्राम पर 21.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर 8.1 मिलियन और एक्स (ट्विटर) पर 5.6 मिलियल फॉलोअर्स हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिलजीत के फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।