फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jathedar Tara Singh becomes chairman of Chandigarh group gurdwara manager organization for the third time

जत्थेदार तारा सिंह बने तीसरी बार बने चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन

Tue, 08 Dec 2020 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Jathedar Tara Singh becomes chairman of Chandigarh group gurdwara manager organization for the third time
चंडीगढ़। शहर के गुरुद्वारों की संस्था चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन की बैठक सोमवार को सेक्टर- 34 के गुरुद्वारा साहिब में हुई। बैठक में गुरुद्वारों के प्रधान और महासचिव पहुंचे। इसमें सर्वसम्मति से जत्थेदार तारा सिंह को चेयरमैन चुना गया। चेयरमैन चुने जाने पर संगत की ओर से सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नए चुने गए चेयरमैन तारा सिंह को नई कार्यकारिणी के गठन के अधिकार प्रदान किए गए। तारा सिंह ने बताया कि इसी सप्ताह में कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। नई कार्यकारिणी में वाइस चेयरमैन, महासचिव, सचिव, प्रेस सचिव, वित्त सचिव, स्टोर इंचार्ज के अलावा सभी गुरुद्वारा साहिब की कमेटियों के पदाधिकारियों को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। बैठक में अलग अलग गुरुद्वारा साहिब के 70 पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन को समर्थन, दिल्ली जाएगा संगत का जत्था
बैठक में एक प्रस्ताव पास कर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया गया। तारा सिंह ने बताया कि दिल्ली में अपनी मांगों के लिए बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए चंडीगढ़ से जत्था जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से 10 बसें दिल्ली जाएंगी। आंदोलनकारी किसानों के लिए लंगर व अन्य जरूरी सामग्री भेजी जाएगी। सभी गुरुद्वारा साहिब की कमेटियों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों के लिए बैठे किसानों को भरपूर समर्थन है। उनके लिए लंगर, दवाइयां व अन्य जरूरी सामान दिल्ली पहुंचाया जाएगा। सेक्टर- 7 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान रछपाल सिंह ने बताया कि नौ दिसंबर की किसानों और सरकार के बीच बातचीत के बाद ही जत्था जाएगा। बातचीत सफल नहीं होगा तो दस दिसंबर को दिल्ली के लिए जत्था रवाना होगा। बैठक में रघवीर सिंह रामपुर, गुरजोत सिंह साहनी, तेजवंत सिंह गिल, तेजिंदरपाल सिंह, रछपाल सिंह, गुरबचन सिंह भाटिया, परमिंदर सिंह संधू, करम सिंह नफरा, हरभजन सिंह, देवी दयाल सिंह, दलेर सिंह, मंजीत सिंह, सुखजीत सिंह, जसबीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed