फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jat reservation, jat andolan, jat community, haryana police, rajesh dahiya, sonipat, haryana

आरक्षण: जाटों ने भी दिखाई ताकत, नए तरीके से करेंगे आंदोलन

Tue, 31 May 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 31 May 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
jat reservation, jat andolan, jat community, haryana police, rajesh dahiya, sonipat, haryana
जाट आंदोलन - फोटो : amar ujala
आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर जहां पुलिस और प्रशासन अलर्ट हैं, वहीं जाट संगठनों ने भी अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है। जाट नेताओं ने सोमवार को रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर पांच जून से शुरू होने वाले धरने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष राजेश दहिया ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्वक होगा और धरने पर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम और फोन नंबर लिखा जाएगा ताकि कोई अप्रिय घटना हो तो निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि आंदोलन हिसार में मय्यड़ से शुरू होगा और दिल्ली में 6 जून से, उत्तरप्रदेश में 8 जून से शुरू होकर 25 जून तक पूरे देश में फैल जाएगा। दहिया ने बताया कि इस बार हाईवे, पानी या रेलवे ट्रैक से दूरी बनाए रखेंगे, ताकि हालात बिगड़ने पर भी किसी का कोई नुकसान नहीं हो।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी है कि शुरुआत में हालात बिगड़े तो हम जिम्मेवारी लेंगे और अगर बाद में हालात बिगड़े तो जिम्मेदारी सरकार की होगी। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलचंद दहिया ने कहा कि जाट समुदाय को सरकार की तरफ से कृषि यंत्रों को भी उठाने की मनाही है। आरक्षण के लिए हर बच्चा लड़ाई लड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------- 
जनआंदोलन कभी नोटिसों व लाठियों से नहीं दबाए सकते। नोटिसों से जाट कौम घबराने वाली नहीं है, बल्कि इससे उनके इरादे और भी मजबूत होंगे। सरकार नोटिस देकर जाटों को डराने की बजाय हाईकोर्ट में जाट आरक्षण को बचाने के लिए पैरवी करने में ध्यान लगाए। 
पवनजीत बनवाला,  राष्ट्रीय प्रधान, अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed