फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jat reservation, jat andolan, jat community, haryana government, rohtak, haryana

जाट आंदोलन: धरने पर बैठे नेता बोले, तारीख पर तारीख खेल रही सरकार

Wed, 15 Jun 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Wed, 15 Jun 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
jat reservation, jat andolan, jat community, haryana government, rohtak, haryana
जसिया में धरने पर बैठे जाट समाज के लोग - फोटो : amar ujala
जसिया में जाट समाज का धरना नौंवे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। हाईकोर्ट में अगली सुनवाई की तारीख मिलने पर जाट समाज के वक्ताओं ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। आरोप लगाया कि सरकार जाटों को बरगलाने का काम कर रही है। कहा कि सरकार आरक्षण का मुद्दा लंबे समय तक खींचना चाहती, लेकिन जाट अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (यशपाल मलिक गुट) के आह्वान पर जसिया चौक पर पांच जून से चल रहे धरने में सोमवार सुबह से लोग पहुंचने लगे थे। दोपहर के समय महिलाएं भी बच्चों को लेकर धरना स्थल पर पहुंची। कुछ देर बाद जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष अशोक बल्हारा ने मंच पर पहुंचकर जानकारी दी कि हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए 17 जून की तारीख दी गई है। इसके बाद धरने में शामिल लोगों ने सरकार पर कटाक्ष किए और उसकी मंशा पर सवाल किये।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकार साजिश के तहत तारीख पर तारीख का खेल खेल रही है, जिससे दाखिले और विभिन्न भर्तियों का समय निकल जाए और जाटों के बच्चों को न एडमिशन मिले और न ही नौकरी। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही जाटों को लेकर कुछ भी सोच रही हो, लेकिन जाट शांतिपूर्वक तरीके से हक लेकर रहेंगे। वहीं, 11 लोग क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। दोपहर बाद दिल्ली से समिति के उपाध्यक्ष यशवंत दहिया, रोहताश हुड्डा, महिला विंग की अध्यक्ष निशा चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुंडू भी पहुंचे धरनास्थल पर
समिति के जिला अध्यक्ष अशोक बल्हारा ने बताया कि रविवार शाम जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू धरनास्थल पर आए और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जाट समाज के साथ हैं। जहां भी जरूरत होगी समाज के साथ रहेंगे। उन्होंने समाज के अन्य नेताओं से भी समर्थन की मांग की। 

दिलावर सिंह का परिवार भी हुआ शामिल

jat reservation, jat andolan, jat community, haryana government, rohtak, haryana
जसिया में जाट समाज का आरक्षण के लिए आंदोलन आठवें भी रहा जारी - फोटो : amar ujala
धरने में सोमवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलावर सिंह की पत्नी पूनम और बहन शीला भी शामिल हुईं। पुलिस ने दिलावर सिंह को वित्तमंत्री की कोठी में हुई आगजनी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
--
स्थानीय स्तर की मांग नहीं 
समिति के उपाध्यक्ष विजयदीप पंघाल ने कहा कि वह स्थानीय पुलिस-प्रशासन का सम्मान करते हैं, लेकिन जिस मांग को लेकर प्रशासन उन्हें आश्वासन दे रहा है उसका कोई आधार नहीं है। जाट समाज की मांग स्थानीय स्तर की नहीं है। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों के मौखिक आश्वासन पर धरना खत्म नहीं किया जा सकता है। मामले में सरकार को ही बात करनी होगी। 
--
सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने किया चेकअप 
क्रमिक भूख हड़ताल पर संदीप मलिक, धर्मवीर निवासी मोखरा, नरेंद्र निवासी सैंपल, सुड़ाना निवासी राजसिंह, मामन सिंह निवासी आसन, बनी सिंह बोहर, कर्म सिंह, जयदेव मलिक निवासी रिवाड़ा, सांघी निवासी अजित, शोभा कंसाला और किलोई निवासी गुलाब सिंह बैठे। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। 
--
खाप प्रतिनिधि आज करेंगे मंथन 
जाट आरक्षण पर अगली तारीख मिलने पर खाप प्रतिनिधि मंगलवार को मंथन करेंगे। रोहतक 84 खाप प्रधान हरदीप अहलावत ने बताया कि नांदल भवन में बैठक की जाएगी, जिसमें इस मामले पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जाएगा। 

सैनी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप 
रोहतक। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मलिक ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की बयानबाजी पर एतराज जताया है। बयान जारी कर मलिक ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी जाटों को भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के कारण प्रदेश का भाईचारा खराब हुआ है। सरकार जाट समाज को निशाना बना रही है, लेकिन ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed