फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jat Reservation Movement: Police , will be tested

जाट आरक्षण आंदोलन :पुलिस, फायरकर्मियों की भूमिका जांची जाएगी

Fri, 11 Mar 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Mar 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
Jat Reservation Movement: Police , will be tested
हरियाणा जाट आंदोलन - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव और‌ हिंसा से हुए नुकसान की जांच के लिए बनी कमेटी पुलिस की भूमिका की भी जांच करेगी। उत्तरप्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी सोमवार को झज्जर का दौरा करेगी। इसके बाद हिसार और भिवानी का दौरा तय किया गया है।
विज्ञापन


कमेटी को पुलिस और फायर कर्मियों की शिकायत मिलने के बाद बारीकी से जांच में जुट गई है। कमेटी पुलिस की भूमिका और कहां-कहां लापरवाही बरती गई, इसकी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस दौरान कमेटी प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों, अधिकारियों सहित अन्य संगठनों से भी जानकारियां और सुबूत जुटाएगी।
विज्ञापन


उधर, प्रकाश सिंह ने कहा है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान अपनी जिम्मेवारी निभाने में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनका कहना है कि प्रभावित जिलों का दौरा करने के बाद 45 दिनों में रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को दी गई शिकायतों पर कार्रवाई, सुनवाई में देरी की वजह के साथ-साथ फायर कर्मियों सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी स्थानीय लोगों से भी जानकारियां हासिल करेगी। पुलिस और फायरकर्मियों की ओर से ड्यूटी में लापरवाही को जांच में शामिल किया जाएगा। शिकायतों की सुनवाई में देरी या इससे पल्ला झाड़ने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। जाट आंदोलन के दौरान 30 लोगों की मौतें हुई थीं, जबकि करोड़ों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed