फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jat protest, jat reservation, jat warning, haryana government, bahadurgarh, rohtak, haryana

जाट बोले, 5 तक मांगें न मानी तो 7 अप्रैल को होगा धर्म परिवर्तन

Sat, 26 Mar 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Mar 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
jat protest, jat reservation, jat warning, haryana government, bahadurgarh, rohtak, haryana
जाट भवन में जुटे जाटों ने सरकार और पुलिस-प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया - फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़ के छारा गांव में हुई जाटों की बैठक में ग्रामीणों ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसक गतिविधियां करने के आरोप में दर्ज मामलों को रद्द करने के लिए सरकार को 13 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


मुकदमों में फंसे युवकों को निर्दोष बताते हुए लोगों ने कहा कि 5 अप्रैल तक सरकार केस रद्द कर उनकी मांगें नहीं मानती है तो 7 अप्रैल को करीब 200 लोग धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बन जाएंगे।
विज्ञापन


गांव छारा की चौधरियान वाली चौपाल में जाटों और ग्रामीणों की बैठक की अध्यक्षता योगदानी समाज सेवा समिति के संस्थापक मोहिन्दर सिंह ने की। बैठक में धर्म परिवर्तन के खिलाफ भी आवाज उठी। जाट नेता अतर सिंह ने कहा, धर्म परिवर्तन समस्या का हल नहीं है, लेकिन बैठक के आयोजक मोहिंदर सिंह मांगें पूरी नहीं होने पर धर्म बदलने के फैसले में डटे रहे। आखिरकार सभा ने 7 अप्रैल तक मांगे पूरी न होने पर धर्म परिवर्तन करने को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed