फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaspinder Narula's Sufiana tunes and Amit Mishra's melodies swayed PGI

Chandigarh News: जसपिंदर नरूला के सूफियाना सुर, अमित मिश्रा की धुनों पर झूमा पीजीआई

Mon, 29 Dec 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jaspinder Narula's Sufiana tunes and Amit Mishra's melodies swayed PGI
चंडीगढ़। पीजीआई में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव जेनिथ 2025 का समापन रविवार को संगीत, सम्मान और स्टार परफॉर्मेंस के साथ हुआ। कार्यक्रम में बैंड ऑफ रेजिडेंट्स, पद्मश्री गायिका जसपिंदर नरूला और गायक अमित मिश्रा की प्रस्तुतियों ने कैंपस को देर रात तक उत्सव में डुबोए रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जेनिथ के विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सम्मान से हुई। इसके बाद बैंड ऑफ रेजिडेंट्स ने मंच संभाला और अपने सधे हुए संगीत से यह साबित कर दिया कि पीजीआई के डॉक्टर इलाज के साथ-साथ कला में भी उतने ही माहिर हैं।
विज्ञापन

गायिका जसपिंदर नरूला से जुड़ी एक पुरानी स्मृति भी साझा की, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया। डॉक्टरों और छात्रों की भारी मांग पर उन्होंने सूफी कलाम दमा दम मस्त कलंदर की पंक्तियां गाकर पूरे पंडाल को तालियों से गूंजा दिया। इसके बाद गायक अमित मिश्रा की जोशीली प्रस्तुति ने समापन को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस में अमृतेंदु रहे प्रथमऑन-स्टेज इवेंट्स में सोलो डांस का पहला पुरस्कार डॉ. अमृतेंदु अनिरुद्धन ने जीता, जबकि दूसरा स्थान शिवांगी जारिया के नाम रहा। सोलो सिंगिंग में डॉ. कौस्तुभ ने बाजी मारी, वहीं ग्रुप सिंगिंग में ए एस एलपी टीम–कृतिक पहले स्थान पर रही।

मिस्टर एंड मिस जेनिथ का खिताब क्रमशः डॉ. खालिद और डॉ चेष्टा ने अपने नाम किया, जिन्होंने आत्मविश्वास और पर्सनैलिटी से मंच पर छाप छोड़ी। ऑफ-स्टेज इवेंट्स भी कम रोमांचक नहीं रहे। फेस पेंटिंग में प्रीया शर्मा प्रथम रहीं, जबकि प्री-ज़ेनिथ ट्रिविया क्विज में मनोरोग, पैथोलॉजी और फार्माकोलॉजी विभागों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एडजैप, टर्नकोट, कविता लेखन, स्टोरी राइटिंग जैसे इवेंट्स में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मास्टर शेफ और ट्रेजर हंट जैसे टीम इवेंट्स में रणनीति, स्वाद और टीमवर्क का अनोखा मेल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed