फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaspal Singh from Burj Rathi village in Mansa has joined the Canadian police.

Chandigarh News: मानसा के गांव बुर्ज राठी का जसपाल सिंह कनाडा पुलिस में भर्ती

Sun, 28 Dec 2025 08:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Jaspal Singh from Burj Rathi village in Mansa has joined the Canadian police.
मानसा। जिले के गांव बुर्ज राठी के जसपाल सिंह को कनाडा के एडमोंटन में पुलिस की नौकरी मिल गई है। कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री करने के बाद मार्च 2018 में पढ़ाई के लिए कनाडा गए जसपाल सिंह ने प्राइवेट नौकरी करते हुए पुलिस का एग्जाम और टेस्ट पास किया। 1 दिसंबर 2025 से वह कनाडा पुलिस में नौकरी संभाल रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले उन्हें पीआर (स्थायी निवास) भी मिला था।
विज्ञापन

जसपाल सिंह के पिता, सेवामुक्त रिटायर्ड सूबेदार कौर सिंह, जिन्होंने साल 1990 में सेना में भर्ती होकर सेवा दी, बताते हैं कि उनका सपना था कि उनका बेटा भी देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करे। जसपाल सिंह ने विदेश जाकर न केवल नौकरी हासिल की, बल्कि सरकारी सेवा में भी अपना मुकाम बनाया। वर्तमान में वह प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और सच्ची लगन कभी बेकार नहीं जाती। कई कठिन टेस्ट पास करने के बाद जब मुझे कनाडा पुलिस में नौकरी मिली तो महसूस हुआ कि लगन और मेहनत से कोई भी ऊंचा पद हासिल किया जा सकता है। मैं अपने फर्ज को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।
विज्ञापन


मेहनत और लगन से हासिल की उपलब्धि
गांव के पूर्व सरपंच बलजिंदर सिंह घाली ने कहा कि जसपाल सिंह ने लगातार मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। यह न केवल गांव, बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अन्य युवाओं को प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए कहा कि जसपाल सिंह को गांव बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। जसपाल सिंह की यह उपलब्धि साबित करती है कि सच्ची मेहनत, लगन और लक्ष्य निर्धारण से कोई भी युवा विदेश में जाकर भी सरकारी नौकरी में सफलता पा सकता है और देश-विदेश में अपने गांव का नाम रोशन कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article