फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaspal Bhatti Humor show: Amit Tandon, Atul Khatri, Jiveshu Ahluwalia

ह्ययूमर शो: अमित टंडन, अतुल खत्री, जिवेशु आहलुवालिया ने दर्शकों को गुदगुदाया

Sun, 05 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Jaspal Bhatti Humor show: Amit Tandon, Atul Khatri, Jiveshu Ahluwalia
जसपाल भट्टी ह्ययूमर शो - फोटो : अमर उजाला
‘जसपाल भट्टी ह्ययूमर शो’ कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत पर्यावरण बचाने का संदेश वाली  ‘बंटी थ्री’ काटूर्न मूवी  से हुई। शनिवार को कार्यक्रम के  दौरान देश के अग्रणी स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन, अतुल खत्री, जिवेशु आहलुवालिया ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कल्चरल अफेयर्स के डॉयरेक्टर जतिंदर यादव, जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी भी मौजूद रहंी। जसपाल भट्टी के साथ शुरुआती दिनाें में नाटकाें केजरिए पहचान बनाने वाले कॉमेडियन विवेक शौक की बेटी कार्यक्रम को देखने विशेष रूप से मुंबई से पहुंचीं। वहीं जसपाल भट्टी केपुराने दोस्त और कलाकार कुलदीप शर्मा, विनोद शर्मा भी स्टेज पर परफारमेंस देने वालाें का हौसला बढ़ाने केलिए मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को होस्ट एंकर, एक्टर, और टीएनटी (रेसलिंग ) में हिंदी कंमेट्री कर सुर्खियाें में आए जो बाठ ने किया। उनके अंदाज की दीवाने दर्शक अंत तक हॉल में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भट्टी के साथी की बेटी मुंबई से आई कार्यक्रम देखने

Jaspal Bhatti Humor show: Amit Tandon, Atul Khatri, Jiveshu Ahluwalia
जसपाल भट्टी ह्ययूमर शो - फोटो : अमर उजाला
अतुल खत्री ने अपनी प्रस्तुति के दौरान सन्नी लियोनी से लेकर खुद पर मजाकिए ढंग से किस्से सुनाते हुए सबको हंसा हंसा का लोटपोट कर दिया। इसके बाद  जिवेशु आहलुवालिया और  अमित टंडन ने अपनी कॉमेडी े से सबको गुदगुदाया।

पांच बजे ही दर्शक पहुंचे
कार्यक्रम को देखने के लिए पब्लिक 5 बजे ही टैगोर थिएटर में पहुंचने लगी थी। जबकि शो 6.30 बजे से था। शो शुरू होने से पहले ही हॉल पूरी तरह से भर चुका था। आलम यह था कि लोग जहां जगह मिली, वहीं खड़े होकर शो का आनंद लिया।

टैगोर हाल में लगाई बड़ी स्क्रीन
 हॉल में भीड़ के कारण बाकी बचे लोगाें को इस कार्यक्रम को देखने के लिए खास प्रंबध किया गया था। जिसमें टैगोर हॉल केबाद बड़ी स्क्र ीन लगाई गई थी। जिसके जरिए वहां खड़े लोगाें ने लाइव कार्यक्रम को इंज्वाय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed