फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jannayak Janta Party appointed 5 National General Secretaries

जननायक जनता पार्टी ने नियुक्त किए 5 राष्ट्रीय महासचिव, दो पूर्व मंत्रियों को भी मिली जगह

Thu, 03 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 03 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Jannayak Janta Party appointed 5 National General Secretaries
जननायक जनता पार्टी

जननायक जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में और विस्तार किया है। दो पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायक सहित 5 राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए हैं। पार्टी संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला से विचार-विमर्श के बाद पार्टी की कोर कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव पद के नामों की सूची जारी की है। वरिष्ठ नेता बृज शर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


 करनाल निवासी बृज शर्मा छात्र जीवन से राजनीति से जुड़े रहे हैं। इनेलो के करनाल जिले के 1994 से 11 वर्षों तक लगातार जिला प्रधान रहे। बृज शर्मा 2003 से इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव रहे। उन्होंने 18 वर्षों तक लगातार करनाल जिले की गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान पद का भी संभाला। होडल विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले पूर्व मंत्री जगदीश नैयर व पूर्व विधायक रणसिंह बेनीवाल को भी जजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन


नैयर वर्ष 1996 में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए और उन्होंने 1998 में हरियाणा में बतौर कैबिनेट मंत्री, आबकारी एवं कराधान तथा डेयरी विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इसके बाद 2009 में वह होडल से इनेलो के टिकट पर विधायक बने। रण सिंह भट्टू हलके से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वयोवृद्ध नेता भानाराम सैनी व पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक भी जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव होंगे। कैलाना हलके से पूर्व विधायक मलिक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत भी पंचायती चुनाव से की। 1987 में विधायक बनने के बाद उन्होंने प्लानिंग बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन के पद पर व बाद में देवीलाल सरकार में बतौर परिवहन मंत्री काम किया। जेजेपी में आने से पूर्व वे इनेलो की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed