फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jannayak Janata Party declared National Executive In Delhi

जननायक जनता पार्टी ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, महावीर फोगाट बने खेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष

Wed, 02 Jan 2019 09:23 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अमित मंडल Updated Wed, 02 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Jannayak Janata Party declared National Executive In Delhi
जननायक जनता पार्टी

द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित महावीर फोगाट ने सियासत में एंट्री कर ली है। महावीर ने ही अपने बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती की कोचिंग दी थी और दोनों ने ही कुश्ती की दुनिया में नाम कमाया।

विज्ञापन

महावीर फोगाट को जननायक जनता पार्टी का स्पोर्ट्स सेल का प्रमुख बनाया गया है। 

जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 6 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं। नई दिल्ली में पार्टी कोर कमेटी की बैठक में पार्टी निर्माता डॉ. अजय चौटाला ने विचार विमर्श के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की। जेजेपी की राष्ट्रीय टीम में 2 पूर्व इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 1 पूर्व रजिस्ट्रार, 1 पूर्व आईएएस, 1 पूर्व भाजपा विधायक दल नेता, 1 अंतरराष्ट्रीय कोच, 1 पूर्व वाइस चांसलर शामिल हैं। 
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर को जननायक जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे गुर्जर समुदाय से संबंध रखते हैं। उन्होंने देवीलाल के साथ काम किया है व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के काफी करीबी रहे हैं। तंवर इससे पहले इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। अहीरवाल क्षेत्र से राव कंवर सिंह कलवाड़ी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वह इनेलो के राष्ट्रीय सचिव व जिला अध्यक्ष के पद पर काम कर चुके है। फूलवती भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगी। फूलवती 40 वर्षों से राजनीति से जुड़ी रही हैं। वे इनेलो में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं। पूर्व विधायक व भाजपा विधायक दल के नेता रहे रामकुमार गौतम, पूर्व आईएएस किरपाराम पूनिया, तेलूराम जोगी भी जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे।

Jannayak Janata Party declared National Executive In Delhi
महावीर फोगाट - फोटो : अमर उजाला

जोगी इनेलो के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के दो बार प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। गोहाना विधानसभा से चुनाव लड़ चुके डा. केसी बांगड़ को जेजेपी की कोर कमेटी ने पार्टी के प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व वाइस चांसलर डॉ. बांगड़ इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे।

विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त
जेजेपी ने खेल प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। महावीर फोगाट को पार्टी के खेल प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान गीता फोगाट, बबीता फोगाट के पिता हैं। कुवि में रजिस्ट्रार रह चुके डॉ. जगदीश कादियान को जेजेपी का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

 पानीपत के सुरेश मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इनेलो के प्रचार सचिव रहे राजकुमार रिढाऊ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष होंगे। उधर, वल्लभगढ़ में इनेलो के हलका प्रधान ठाकुर राजाराम ने मंगलवार को जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed