फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar West By Poll result 2024 aam aadmi party won mohinder bhagat

Jalandhar West By Poll: लोकसभा में हार के एक माह बाद ही उपचुनाव में 'आप' की दमदार वापसी, ये बने जीत के कारण

Sat, 13 Jul 2024 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 04:54 PM IST
सार

जालंधर वेस्ट उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इस जीत का जश्न जालंधर से लेकर चंडीगढ़ तक मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jalandhar West By Poll result 2024 aam aadmi party won mohinder bhagat
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में जीते आप के मोहिंदर भगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में पंजाब में केवल तीन सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में दमदार वापसी की। आप के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव में शानदार एकतरफा जीत हासिल की। मोहिंदर भगत 2023 में भाजपा से आप में शामिल हुए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में वे आप के शीतल अंगुराल से हार गए थे। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अंगुराल आप से भाजपा में चले गए थे। उनके इस्तीफा देने के बाद जालंधर वेस्ट पर उपचुनाव हुआ था। भाजपा ने अंगुराल को ही मैदान में उतारा तो आप ने भगत पर दांव खेला। शनिवार को आए परिणामों के बाद आप के हौसले बुलंद हो गए हैं। 
विज्ञापन

सीएम मान ने साधे कई समीकरण

जालंधर वेस्ट में सीएम भगवंत मान का राजनीतिक व वोटों का गणित पूरा कामयाब रहा। मान का भगत बिरादरी की 30 हजार वोट पर पूरा फोकस था, इसलिए बिरादरी के नेता मोहिंदर भगत को टिकट दिया गया। वाल्मीकि समाज की 20 हजार वोट थे, जिसके लिए सीएम मान ने कई नेताओं को न केवल पार्टी जॉइन करवाई बल्कि वाल्मीकि संत समाज को भी आप की तरफ मिलाया और प्रचार करवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आप की बंपर जीत और कांग्रेस व भाजपा की करारी हार के मुख्य कारण...

आप की जीत..
1- सीएम मान द्वारा पूरी ताकत के साथ प्रचार में उतरना व जालंधर में घर लेना.
2- भगत बिरादरी के उम्मीदवार को टिकट देना
3- सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा कमान संभालना
4- सीएम मान द्वारा भगत को मंत्री बनाने की घोषणा
5- आप के संगठन का जमीनी स्तर पर काम करना

भाजपा की हार के कारण..
1- दिल्ली से कोई केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए नहीं आया
2- पार्टी के संगठन के कई नेताओं ने किनारा किया आप में शामिल हो गए
3- पार्टी के कई सीनियर नेताओं का भीतराघात, आप के साथ मिले
4- सीएम मान के बराबर में कोई स्टेज पर बोलने वाला नेता नहीं
5- लोगों की पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के साथ नाराजगी

कांग्रेस की हार के कारण..
1- कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर कमजोर मानी जाती रही
2- सीनियर डिप्टी मेयर रहते वेस्ट इलाके में विकास न करना
3- कांग्रेस में एकजुटता की कमी, बिखरा रहा संगठन
4- कांग्रेस की सीनियर नेताओं का चुनावों से किनारा
5- कांग्रेस के नेताओं का अन्य पार्टियों में जाना
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed