{"_id":"6692159f2057bc5dcd09f06a","slug":"jalandhar-west-by-election-result-2024-mohinder-bhagat-won-aam-aadmi-party-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar West By Poll Result: बरकरार रही परंपरा, जालंधर वेस्ट उपचुनाव में सत्ताधारी आप की बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar West By Poll Result: बरकरार रही परंपरा, जालंधर वेस्ट उपचुनाव में सत्ताधारी आप की बड़ी जीत
Sat, 13 Jul 2024 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:03 PM IST
सार
जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव पर 10 जुलाई को मतदान हुुआ था। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा था। उन्होंने भाजपा के शीतल अंगुराल को मात दी। वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में जीते आप के मोहिंदर भगत।
- फोटो : X @AAPPunjab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक तरफा जीत हासिल की है। उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को करार झटका लगा है। 2022 के विधानसभा चुनावों में मोहिंदरपाल भगत को मात देने वाले शीतल अंगुराल दूसरे नंबर पर रहे हैं वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर तीसरे नंबर पर रही हैं।
आप उम्मीदवार प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने 37325 वोटों से जीत दर्ज की है। आप को5 5246 वोट हासिल किए वहीं बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 17921 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहने वाली कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 16757 वोट मिले। आप की इस जीत से खुशी का माहौल है। मोहिंदर भगत ने कहा कि यह जनता की जीत है और सीएम मान के वादों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
मोहिंदरपाल भगत को 58.39 प्रतिशत, शीतल अंगुराल को 18.94 प्रतिशत, कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 17.71 प्रतिशत वोट मिले हैं. शिरोमणि अकाली दल की सुरजीत कौर को 1.31 फीसदी वोट मिले है वे 1242 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रही।आप के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद वेस्ट में उपचुनाव हुए थे, जिसमें कुल 54.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। कम मतदान को हर कोई अपना फायदा बता रहा था। 2012 में इस सीट पर बीजेपी जीती थी तो 2017 में कांग्रेस के उम्मीदवार रिंकू ने जीत दर्ज की। फिर 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी जीती थी।
आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत के बाद उनके समर्थकों द्वारा पटाखे भी चलाए गए और मतगणना केंद्र से विजय यात्रा लेकर कार्यकर्ता भगत की कोठी पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत मंत्री बलकार सिंह, आप नेत्री राजविंदर थियाड़ा द्वारा किया गया।

उपचुनाव में जीत पर सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सीएम भगवंत मान ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा-शानदार जीत पर सभी को बधाई... बड़ी बढ़त के साथ मिली जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बहुत खुश हैं... उपचुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुसार हम जालंधर पश्चिम को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे... मोहिंदर भगत को बधाई।जो आप को धोखा देगा उसका राजनीतिक करियर खत्म होगा-संजय सिंह
उपचुनाव में जीत पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को वरदान मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हराएगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होगा, उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा... आम आदमी पार्टी एक परिवार है, सभी को एक साथ रहना चाहिए। संकट के समय हमें एक साथ रहना चाहिए, हम बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीतेंगे... मैं पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं।
भगत बन सकते हैं मंत्री, मान ने किया था एलान..
मान के कैबिनेट में मंत्री बनने के सवाल पर भगत ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेना है। जब उनसे पूछा गया कि चुनाव प्रचार के दौरान सीएम ने क्षेत्र की जनता से कहा था कि आप विधायक बनाओ, मैं मंत्री बनाऊंगा, इस पर भगत ने कहा कि सीएम साहिब जो वादा करते हैं, उसे अवश्य पूरा करते हैं। इसके साथ ही प्रत्याशी भगत ने कहा कि उनका मुख्य फोकस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर होगा।
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आम आदमी पार्टी को भारी अंतर से जिताने के लिए जालंधर की जनता का धन्यवाद किया है।उन्होंने कहा कि जनता ने वर्ष 2022 में भी पार्टी को जिताया है। मंत्री ने कहा कि लोगों को पार्टी विधायक शीतल अंगुराल से बहुत उम्मीदें थीं कि वह अच्छा काम करेंगे लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ-साथ लोगों के साथ भी बुरा किया है। मंत्री ने कहा कि जब पार्टी और जनता दोनों ने मिलकर आपके लिए काम किया है तो ऐसा नहीं होता कि आप अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी से भाग जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे बहुत बुरा माना है और यही जालंधर में आम आदमी पार्टी की जीत का बड़ा कारण रहा है। मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि लोग पहले भी पार्टी के साथ थे और अब भी पार्टी के साथ खड़े हैं।