फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar by election on May 10, aap congress akali dal bjp

Jalandhar By-Poll: मान के सामने दूसरे उपचुनाव की परीक्षा, कांग्रेस को पारंपरिक गढ़ जीतने की पूरी आस

Thu, 30 Mar 2023 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 10:30 AM IST
सार

जालंधर लोकसभा सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रही है। हालांकि कुछ मौकों पर दूसरी पार्टियों को भी स्थानीय मतदाता आजमा कर देख चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल 1989 और 1998 में जनता दल के टिकट पर यहां से जीते थे वहीं अकाली दल के उम्मीदवार 1977 और 1996 से इस सीट पर जीते हैं।

विज्ञापन
Jalandhar by election on May 10, aap congress akali dal bjp
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जालंधर लोकसभा क्षेत्र के तत्कालीन कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के ढाई महीने बाद भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने उपचुनाव की घोषणा कर दी। इस लोकसभा सीट पर 10 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन


पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के एक साल के कार्यकाल के दौरान यह दूसरा लोकसभा उपचुनाव है। इससे पहले संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो चुका है। संगरूर सीट, भगवंत मान द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ हासिल करने से दो दिन पहले इस्तीफा दिए जाने से खाली हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Amritpal Singh: इनोवा में लुधियाना के युवकों के साथ था अमृतपाल, हाईवे के बजाय संपर्क मार्ग से जा रहा था अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर लोकसभा सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रही है। हालांकि कुछ मौकों पर दूसरी पार्टियों को भी स्थानीय मतदाता आजमा कर देख चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल 1989 और 1998 में जनता दल के टिकट पर यहां से जीते थे वहीं अकाली दल के उम्मीदवार 1977 और 1996 से इस सीट पर जीते हैं। 2008 के बाद यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई और सबसे पहले 2009 में मोहिंदर सिंह केपी ने कांग्रेस के टिकट पर इस आरक्षित सीट से जीत हासिल की। इसके बाद 2014 और 2019 में दो बार संतोख चौधरी जीते। 2019 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन उन्हें कुल वैध वोटों में से केवल 2.5 फीसदी वोट ही मिले और उनकी जमानत राशि जब्त हो गई। हालांकि इससे पहले मई 2014 में आप की ही उम्मीदवार ज्योति मान कुल वैध वोटों में से 24 फीसदी वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही थी।


जालंधर लोकसभा क्षेत्र के तहत नौ विधानसभा क्षेत्र- फिल्लौर (एससी), नकोदर, शाहकोट, करतारपुर (एससी), जालंधर वेस्ट (एससी), जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ, जालंधर कैंट और आदमपुर (एससी) शामिल हैं। इनमें से फिल्लौर (एससी), शाहकोट, जालंधर उत्तर, जालंधर कैंट और आदमपुर (एससी) में कांग्रेस ने फरवरी, 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी जबकि शेष चार सीटों पर आप के उम्मीदवार जीते थे।

फिलहाल कांग्रेस का पलड़ा भारी
दो हफ्ते पहले ही कांग्रेस ने दिवंगत सांसद संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को जालंधर उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है जबकि सत्तारूढ़ आप, शिअद-बसपा गठबंधन और भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। भाजपा इस उपचुनाव में अकेले उतरेगी और उसकी नजर हिंदू वोटों पर है। वहीं शिअद-बसपा का गठबंधन रविदासिया और वाल्मीकि समाज को अपनी जीत का मुख्य आधार मान रहा है, जिसे देखते हुए यह अटकलें भी हैं कि इस सीट पर शिअद अपने उम्मीदवार की जगह बसपा के प्रत्याशी को समर्थन दे सकता है। दूसरी ओर, कांग्रेस का पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है क्योंकि फिल्लौर (एससी) सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, दिवंगत सांसद संतोख चौधरी के बेटे हैं और मौजूदा कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी के बेटे हैं। जाहिर है कि वह अपनी माता की जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे, जिसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed