फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaipur police took gangster Lawrence Bishnoi from Bathinda jail on production warrant

Punjab: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई जयपुर पुलिस, बठिंडा जेल में था बंद

Wed, 15 Feb 2023 07:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Feb 2023 07:35 PM IST
सार

बठिंडा के एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि उनके पास राजस्थान की जयपुर पुलिस का एक संदेश आया था। इसमें उन्होंने जाते समय बठिंडा-जयपुर रोड पर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद उक्त रूट पर जिले की सीमा तक पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी।

विज्ञापन
Jaipur police took gangster Lawrence Bishnoi from Bathinda jail on production warrant
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब की बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार को जयपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। इसी वर्ष लॉरेंस के खिलाफ जयपुर के थाना जवाहर सर्किल में धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था। इसकी पुष्टि एसएसपी जे इलेनचेलियन ने की है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के थाना जवाहर सर्किल में पुलिस द्वारा केस नंबर 80-2023 अधीन धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था। 

गैंगस्टर लॉरेंस पर जयपुर निवासी एक व्यक्ति को जान से मरवाने की कोशिश का आरोप है। मामला दर्ज करने के बाद जयपुर पुलिस पिछले कई दिनों से आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने की प्रक्रिया में जुटी थी। इसके चलते मंगलवार देर शाम को जयपुर पुलिस की एक टीम बठिंडा पहुंची और बुधवार सुबह करीब 10 बजे गैंगस्टर लॉरेंस को केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया और जयपुर लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन


एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि उनके पास राजस्थान की जयपुर पुलिस का एक संदेश आया था। इसमें उन्होंने जाते समय बठिंडा-जयपुर रोड पर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद उक्त रूट पर जिले की सीमा तक पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed