{"_id":"5e02ff8f8ebc3e87d46889e2","slug":"jago-grahak-jago-whatsapp-helpline-number-released-for-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागो ग्राहक जागोः उपभोक्ता मामलों के सवाल अब व्हाट्सएप पर पूछो, समस्याओं का हल जानो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागो ग्राहक जागोः उपभोक्ता मामलों के सवाल अब व्हाट्सएप पर पूछो, समस्याओं का हल जानो
Wed, 25 Dec 2019 11:50 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता मामलों से जुड़ी समस्याओं को अब लोग व्हाट्सएप नंबर पर हल करवा सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कंज्यूमर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने एक उपभोक्ता हॉटलाइन की शुरुआत की, जहां उपभोक्ताओं के प्रश्नों का जवाब व्हाट्सएप नंबर 9501416699 से दिया जाएगा। ईमेल kaunsumer@gmail.com के जरिए भी कोई अपना सवाल पूछ सकता है।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सेक्टर-19 स्थित चंडीगढ़ कंज्यूमर कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि रहे। इसके साथ ही नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) के पूर्व सदस्य डॉ. बीसी गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। ‘कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट 2019-भारतीय उपभोक्ताओं के लिए टर्निंग प्वाइंट’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ. बीसी गुप्ता ने कहा कि कंज्यूमर कोर्ट में भारी संख्या में केस लंबित पड़े हैं, क्योंकि उनका निवारण करने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता सबसे अच्छा तरीका है। सत्यपाल जैन और डॉ. बीसी गुप्ता ने उपभोक्ताओं के मार्गदर्शन के लिए उपभोक्ता मामलों के जानकार वकील पंकज चांदगोठिया की ओर से लिखित एक उपभोक्ता कानून गाइड बुकलेट जारी की।
विज्ञापन
पंकज चांदगोठिया ने बताया कि नए अधिनियम के बाद शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकती हैं और सुनवाई वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, जो उपभोक्ता के दरवाजे पर न्याय लाने में मदद करेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन कंज्यूमर एसोसिएशन चंडीगढ़ और रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन ने यूटी प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के सहयोग से किया।