फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jaggu Bhagwanpuria appeared in Baba Bakala court

बाबा बकाला की कोर्ट में पेश हुआ भगवानपुरिया: चार दिनों का रिमांड और मिला, पुलिस करेगी पूछताछ

Sun, 17 Jul 2022 10:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 10:17 PM IST
सार

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया चार दिन और पुलिस के रिमांड पर रहेगा। रविवार को उसे बाबा बकाला की कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले पुलिस को छह दिन का रिमांड अदालत से मिला था। 

विज्ञापन
Jaggu Bhagwanpuria appeared in Baba Bakala court
जग्गू भगवानपुरिया - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

एक पुराने मामले में ब्यास थाना की पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को रविवार दोबारा पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पहले भी 11 जुलाई को जग्गू को बाबा बकाला की अदालत में पेश कर छह दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया था। पुलिस ने दोबारा गैंगस्टर जग्गू को अदालत में पेश करके उसे और अधिक पूछताछ करने व उससे अपने अपराधी साथियों का अपहरण कर पुलिस कस्टडी से छुड़वा कर ले जाने संबंधी कुछ सामग्री भी बरामद करनी है। 

विज्ञापन


जज करण कुमार की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद जग्गू को चार दिनों के लिए और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की ओर से  जगदीप सिंह जग्गू को संरक्षण वारंट पर भारी सुरक्षा के बीच मानसा से बाबा बकाला कोर्ट लाया गया था। जानकारी के अनुसार शुभम सिंह उर्फ शुभम व साहिल को एक सितंबर 2017 को पुलिस कपूरथला जेल से अमृतसर पेशी पर लेकर जा रही थी। उस वक्त पीआरटीसी बस में कुछ हथियारबंद लोग बैठे थे। जिन्होंने ने आरोपियों के साथ आए पुलिस कर्मचारी सज्जन कुमार को घायल कर दिया और दो कैदियों को लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर थाना ब्यास पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसी केस के संबंध में ब्यास पुलिस की ओर से आरोपी से पूछताछ करने के लिए ट्रांजिट वारंट पर मानसा से लाकर बाबा बकाला की अदालत में पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि कैदियों को लेकर फरार होने के मामले में भी जग्गू भगवानपुरिया का हाथ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed