{"_id":"57377bb14f1c1b577991a78f","slug":"jagannath-yatra-traders-mandal-manimajra-manimajra-traders-manimarja","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा में निकाली गई जगन्नाथ रथ यात्रा, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा में निकाली गई जगन्नाथ रथ यात्रा, उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा।
Updated Sun, 15 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
मनीमाजरा में भगवान जगन्ननाथ जी की शोभायात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ चंडीगढ़ की ओर से व्यापारियों और संयुक्त व्यापार मंडल के सहयोग से शनिवार को मनीमाजरा में भगवान जगन्ननाथ जी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेंद्र कुमार पन्ना ने बताया कि शोभायात्रा शाम चार बजे मनसा देवी रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर से निकाली गई।
इसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा मोटर मार्केट, ओल्ड रोपड़, मेन बाजार, सराफा बाजार, समाधिगेट, ओल्ड रोपड़ रोड, मोरीगेट, गोविंद पुरा, मॉडर्न कांप्लेक्स, शांति नगर, माड़ी वाला टाउन, शिवालिक गार्डन से होते हुए रात आठ बजे विश्वकर्मा मंदिर जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का स्वागत ओल्ड रोपड़ रोड पर अग्रवाल सभा मनीमाजरा द्वारा किया गया। पन्ना ने बताया कि शनिवार सुबह पहले छप्पन भोग और आरती भी की गई। मनीमाजरा में दूसरी बार भगवान जगन्ननाथ की शोभायात्रा निकाली गई।