फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jaat reservation, jat reservation, prakash singh, haryana government, haryana

जाट आरक्षण: प्रकाश सिंह बोले, आंदोलनकारियों से ऐसे निपटे सरकार

Tue, 31 May 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 31 May 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
jaat reservation, jat reservation, prakash singh, haryana government, haryana
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala
हरियाणा में एक बार फिर पांच जून से आंदोलन की चेतावनी से निपटने के लिए प्रीवेंटिव एक्शन के अलावा हथियारों को जमा करवाने से हालात को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकेगा।फरवरी में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए गठित कमेटी के चेयरमैन, यूपी और असम के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में यह बातें कहीं।
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने कहा कि आंदोलन के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। ऐसे हालात से निपटने के लिए जरूरी है कि प्रीवेंटिव एक्शन (निवारक कार्रवाई)लिया जाए। उन्होंने कहा कि डीजीपी केपी सिंह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नजरें बनाए हुए हैं और ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी। पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान कहां-कहां चूक हुई और इससे बचाव और पुलिस रिफॉर्म को लेकर भी प्रकाश सिंह अध्ययन करेंगे। 
विज्ञापन

----------
लूटे गए असलहों के इस्तेमाल का खतरा बरकरार : डीजीपी 
चंडीगढ़। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान थाने और पुलिस चौकी से लूटे गए असलहों की रिकवरी के बारे में डीजीपी केपी सिंह ने कहा कि अधिकतर बरामदगी की जा चुकी है। बचे हुए हथियारों को बरामद करने के लिए लगातार पुलिस कर्मी जुटे हुए हैं। लूटे गए हथियारों से कभी भी उपद्रव में इस्तेमाल किये जाने का खतरा बरकरार है। ऐसे में हरियाणा पुलिस की कोशिश है कि जल्द सभी हथियार बरामद कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
प्लास्टिक की गोलियों से भीड़ को तितर-बितर करने में हैं सक्षम
चंडीगढ़। पुलिस माडर्नाइजेशन के तहत हरियाणा पुलिस के कर्मी अब लेस लीथल वेपन्स (कम घातक हथियार)से लैस होंगे। जरूरत पड़ने पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए रबर और प्लास्टिक की गोलियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि कम से कम नुकसान से किसी भी हिंसा या उपद्रव की स्थिति को काबू किया जा सके। शुरुआती दो तीन जिलों में ऐसे हथियारों का इस्तेमाल शुरू किया गया है, जिसे बाद में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed