{"_id":"6754b4cc15a0267721023136","slug":"its-saturday-and-harbhajan-is-honored-there-was-bound-to-be-a-blast-chandigarh-news-c-16-pkl1049-580050-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शनिवार हो और हरभजन मान हो, धमाल तो होना ही था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शनिवार हो और हरभजन मान हो, धमाल तो होना ही था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। कलाग्राम में आयोजित शिल्प मेले में शनिवार की शाम को स्टार और प्रसिद्ध गायक हरभजन मान ने गानों से धमाल मचा दिया। उनके गानों पर संगीत प्रेमी जमकर नाचे। चहेते गायक के गानों को सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने जैसे ही आ सोहनियां जग ज्योदियां दे मेले... गाया तो दर्शक जमकर नाचे। रविवार को शिल्प मेले का अंतिम दिन होगा। महान गायक किशोर दा के बेटेबॉलीवुड गायक अमित कुमार शाम को 7 बजे लाइव प्रस्तुति देंगे। सुबह से लेकर शाम तक स्टेज पर कई तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी।
हरभजन मान ने गानों को जारी रखते हुए गल्लां गोरियां ते विच तोए अस्सी मर गए नि ओये होए... गया तो कलाग्राम में दर्शकों की नाचती भीड़ ने गदर मचा दिया। यहां पर कोई कुर्सी पर चढ़ कर नाच रहा था तो कोई मैदान पर। इससे यहां धूल ही धूल हो गई। मगर लोगों ने इसकी परवाह किए बिना जमकर गानों का आनंद लिया। उन्होंने तिन्न रंग नहीं लभने बीबा, हुस्न जवानी ते मापे... सुनाकर को तालियां बटोरीं। उन्होंने प्रशसंकों की फरमाइश के अनुसार गीत भी सुनाए। उन्होंने मावां...मावां..., हुस्न दा कली... सहित कई गीत गाकर इसे एक यादगार शाम बना दिया।