फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It was cloudy all day, there was no rain

Chandigarh News: पूरे दिन छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश

Wed, 20 Sep 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy all day, there was no rain
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम को पांच बजे के करीब शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई लेकिन बारिश इतनी कम थी कि मौसम केंद्र इस बारिश को माप नहीं सका। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर के बाद कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि एक जून से लेकर मंगलवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 1123.4 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 37 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed