फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is Congress ego to say jo hua so hua said pm modi in hoshiyarpur

होशियारपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘जो हुआ सो हुआ’ बोलना कांग्रेस का अहंकार है

Sat, 11 May 2019 06:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,होशियारपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,होशियारपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
It is Congress ego to say jo hua so hua said pm modi in hoshiyarpur
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 सिख दंगे कांग्रेस के दामन पर एक ऐसा दाग हैं जो उनकी 50 पीढ़ियों के बाद भी नहीं धुल सकता। 1984 के सिख कत्लेआम के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस ने 30 साल तक उन्हें इंसाफ नहीं दिया और कल कह दिया है कि 1984 में जो हुआ सो हुआ। क्या ऐसी कांग्रेस को माफ करेगा पंजाब। क्या यही कांग्रेस का न्याय है।

विज्ञापन


यह कांग्रेस के दिल में सालों से छिपी पड़ी हुई बातें हैं जो दशकों के बाद अब गांधी परिवार के सबसे करीबी नेता ने टीवी पर दुनिया के सामने बोली हैं। मोदी ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने एक जनसभा में माफी मांगी थी कि उनकी सुरक्षा के कारण 5 साल तक लोगों को दिल्ली में दिक्कत हुई, उसके लिए लोग उन्हें माफ कर दें लेकिन 30 साल बाद भी कांग्रेस का अहंकार देखिए कि इतना बड़ा नरसंहार जो हुआ था उसको लेकर कांग्रेस कह रही है कि जो हुआ सो हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने अमृतसर में वादा किया था कि सिखों के कातिलों को यह चौकीदार छोड़ेगा नहीं और सरकार बनते ही हमने धूल फांक रही 1984 के दोषियों की फाइलों को फिर से खुलवाया और कांग्रेस के जिन नेताओं को गलत तरीके से बचाया गया था उनको इस चौकीदार ने आज जेल पहुंचा दिया है मोदी शुक्रवार को पंजाब के छह लोकसभा हलकों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोबारा भाजपा सरकार बनने पर छोटे किसानों के लिए लागू की गई 6000 रुपये सालाना के अनुदान की योजना को सभी किसानों पर लागू किया जाएगा और इससे पांच एकड़ से कम जमीन और आय की शर्त हटा दी जाएगी। मोदी शुक्रवार को पंजाब के छह लोकसभा हलकों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने कहा पिछले 5 साल में हमने जो किया, वह किसी सरकार ने नहीं किया इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी ने यही नारा 5-6 बार दोहराने के बाद कहा कि भाजपा सरकार हमेशा पंजाब का सम्मान करती है। मोदी ने कहा कि आज बाबा नानक जी के 550 वें प्रकाश पर्व को पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस मौके पर करतारपुर कॉरिडोर शुरू करने का प्रयास भी सफल हुआ है, लेकिन कांग्रेसी इतने बेशर्म हैं कि जब हमने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने के लिए रास्ता खोला तो कांग्रेसी पाकिस्तान की तारीफ करने लगे।

वन रैंक वन पेंशन के बारे में मोदी ने कहा कि जब हमने पिछले चुनाव में वन रैंक वन पेंशन की बात की तो कांग्रेस ने सोचा कि कहीं यह ऐसा कर न दें तो उन्होंने 500 करोड़ रुपये अंतरिम बजट में डालकर ऐसा प्रचारित करने की कोशिश कि वन रैंक वन पेंशन दे दिया लेकिन वह झूठ था। जब हमारी सरकार बनी तो हमने वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की, जिस पर अब तक 35000 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के समय में पहली बार देश में सुरक्षा का विश्वास जगा है और देश को पता है कि हमारे यहां आतंकी घटनाएं करने वाले अब सीमा के बाहर जाकर भी बच नहीं पाएंगे और हमारे सपूत उन्हें घर में घुस कर मारेंगे।


मोदी ने कहा कि 70 साल से पंजाब का किसान बूंद-बूंद पानी के लिए 70 साल से परेशान है और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार 70 साल बैठ कर तमाशा देखती रही। उन्होंने पानी नहीं रोका। उन्हें भी यह पता था पंजाब हरियाणा और हिमाचल के किसानों को पानी की जरूरत है, फिर भी उन्होंने पानी पाकिस्तान इसलिए जाने दिया क्योंकि उन्हें पता था कि अगर पाकिस्तान का पानी रोक देंगे तो उनका वोट बैंक प्रभावित हो जाएगा। मोदी ने कहा कि मैं पाकिस्तान को पानी की एक बूंद भी नहीं जाने दूंगा। मोदी ने कहा कि भाजपा और अकालियों का मिलन पंजाब की एकता और अखंडता की सबसे बड़ी औषधि है। भारत माता की जय के साथ मोदी ने अपना भाषण खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed