फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is a matter of relief that the way for OBC reservation in GMCH 32 has been cleared.

राहत: GMCH 32 में एमडी/एमएस कोर्स में प्रवेश का ब्रोशर जारी, ओबीसी आरक्षण लागू नहीं

Mon, 12 Sep 2022 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 01:54 AM IST
सार

एडमिशन ब्रोशर में सामान्य के साथ ही अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए सीटों का ब्योरा दिया गया है। इससे चंडीगढ़ के अभिभावक बेहद खुश हैं

विज्ञापन
It is a matter of relief that the way for OBC reservation in GMCH 32 has been cleared.
जीएमसीएच 32 - फोटो : file photo

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने सत्र 2022 के एमडी/एमएस कोर्स में प्रवेश के लिए ब्रोशर जारी कर दिया है। इसमें सामान्य के साथ ही अनुसूचित जनजाति और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए सीटों का ब्योरा दिया गया है। इससे चंडीगढ़ के अभिभावक बेहद खुश हैं क्योंकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर इस सत्र के पीजी कोर्स में ओबीसी के लिए सीटें आरक्षित नहीं की गई तो एमबीबीएस में भी ऐसा नहीं होगा। हालांकि ब्रोशर में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि कोई भी परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं अभ्यर्थियों के लिए इससे जुड़ी सभी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट www.gmch.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। 

विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन एडमिशन परफार्मा 10 सितंबर से 19 सितंबर तक शाम 5 बजे तक कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसे अपलोड करने से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर दी गई है।

विज्ञापन

सीटों का ब्योरा

प्रिफरेंस पूल की 35 सीटों में से सामान्य के लिए 28, ईडब्ल्यूएस के लिए दो और अनुसूचित जाति के लिए 5 सीटें दी गई हैं।
यूटी पूल की 35 सीटों में भी सामान्य के लिए 28, ईडब्ल्यूएस के लिए दो और अनुसूचित जाति के लिए 5 सीटें दी गई हैं।
70 सीटों में से 56 पर सामान्य वर्ग, 10 पर अनुसूचित जाति और 4 पर ईडब्ल्यूएस कोटे के अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed