फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Issue of forest guard jobs, Tandon wrote to the Union Minister of State for Forests

फॉरेस्ट गार्ड की नौकरियों का मुद्दा, टंडन ने केंद्रीय वन राज्य मंत्री को लिखा पत्र

Sat, 07 Aug 2021 10:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Issue of forest guard jobs, Tandon wrote to the Union Minister of State for Forests
चंडीगढ़। ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ चंडीगढ़ की ओर से दिए गए पत्र का संज्ञान लेते हुए भाजपा हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन ने केंद्रीय पर्यावरण और वन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखा है। अपने पत्र के माध्यम से उन्होंने चंडीगढ़ वन विभाग में बतौर फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर कार्यरत पूर्व सैनिकों की नौकरियों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

वन विभाग में फॉरेस्टर और फारेस्ट गार्ड के पदों पर 8 पूर्व सैनिक लगभग पिछले 8-9 वर्षों से कार्यरत हैं और उनको नियमित करने का मामला चंडीगढ़ कैट में लंबित है और कोर्ट द्वारा नई नियमित भर्ती पर रोक लगाई गई है, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन कोर्ट के आदेशों की परवाह किए बिना इन पूर्व सैनिकों के पदों पर नई नियमित भर्ती करने जा रहा है। प्रशासन द्वारा वन विभाग में नई 20 पदों पर भर्तियों के लिए एक टेस्ट एक अगस्त को करवाया गया जबकि पूर्व सैनिकों के नियमित करने का मामला चंडीगढ़ के कैट में लंबित है और पूर्व सैनिकों को ‘स्टेटस को’ मिला हुआ है। इस स्थिति में विभाग द्वारा भर्ती परीक्षा लिए जाने से इन पूर्व सैनिकों की नौकरियों पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ के चेयरमैन विपिन शेर सिंह ने बताया कि इन पूर्व सैनिकों की नियुक्ति पूरे रिक्रूटमेंट रूल्स के हिसाब से और विज्ञापन के द्वारा हुई। इसलिए विभाग इन सैनिकों की सेवाओं को नकार नहीं सकता और उनकी नौकरी की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने मांग रखी है कि इन सैनिकों की नौकरी की सुरक्षा करने के बाद बाकी बचे हुए पदों पर नियमित भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed