फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISI Pakistan Efforting to Launch Terrorist Organization TRF in Jammu Kahmir

नापाक इरादाः टीआरएफ को मजबूती से लॉन्च करके आतंक की जड़ें जमाना चाहता है आईएसआई

Tue, 02 Jun 2020 01:17 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 02 Jun 2020 01:17 PM IST
सार

  • आतंकवादी पुनरुद्धार बल की गतिविधियों को स्थानीय आंदोलन का रूप देने में जुटा पाक
  • संगठन को मजबूत बनाने के लिए आईएसआई की नजरें घाटी के स्थानीय युवाओं पर
  • पुलवामा अटैक जैसी घटना दोबारा दोहराने की साजिश भी इसी संगठन से जुड़ी हो सकती

विज्ञापन
ISI Pakistan Efforting to Launch Terrorist Organization TRF in Jammu Kahmir
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पिछले कई दिनों से आतंकवादी पुनरुद्धार बल (टीआरएफ) संगठन को मजबूत करने की साजिश की जा रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई घाटी में इस संगठन को अब और मजबूती से लॉन्च करके आतंकवाद की जड़ें जमाना चाहती है। इसके लिए आईएसआई की नजरें स्थानीय कश्मीरी युवाओं पर टिकी है। इतना ही नहीं पुलवामा अटैक जैसी घटना दोबारा दोहराने की साजिश भी इसी संगठन की हो सकती है।
विज्ञापन


अभी मामले की जांच चल रही है। लेकिन जांच एवं खुफिया एजेंसियों की जांच के दायरे में यह संगठन भी है। केंद्रीय व सैन्य खुफिया एजेंसियां भी इस संगठन की गतिविधियों और इसके जरिए आईएसआई जिन मंसूबों को पूरा करने की सोच रही है, पर लगातार नजर गढ़ाए हुए हैं। बताते चलें कि भारत की तरफ से घाटी में आतंकवाद पर की गई करारी चोट के चलते आतंकी संगठन और आईएसआई बौखलाए हुए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों की बढ़ती सख्ती के चलते घाटी में आतंकवाद की जड़ें भी हिल गई हैं। इसी बौखलाहट का नतीजा है कि आईएसआईएफ घाटी में तथाकथित आतंकवादी पुनरुद्धार बल को मजबूत करके आतंकी जड़ों को फिर जमाने की साजिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, आईएसआई इस संगठन के जरिए सुरक्षाबलों पर हमले करके संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने के नापाक मंसूबे पाल रही है। इस संगठन को आईएसआई स्थानीय स्तर पर स्वदेशी आंदोलन का नाम देना चाहती है और इसी आंदोलन के जरिए कश्मीरी युवाओं को बरगलाकर इस संगठन का हिस्सा बनाना चाहती है।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को झांसे में ले रही आईएसआई

आईएसआई के नापाक मंसूबों के साए में पल रहा टीआरएफ सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय युवाओं को झांसे में लेने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, घाटी से कुछेक युवा एजुकेशन वीजा पर पाकिस्तान भी गए थे। उन्हें वहां इस संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाते हुए ग्रुप ज्वॉइन भी करवाया गया।

आईएसआई भी कश्मीरी युवाओं को आगे रखकर ऑनलाइन प्रोजेक्टिंग के माध्यम से संगठन की मूवमेंट को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाना चाहती है। फिलहाल यह संगठन साउथ कश्मीर में अपनी मूवमेंट पर ज्यादा फोकस कर रहा है। घाटी में कुछ आतंकी गतिविधियों को भी टीआरएफ द्वारा क्लेम किया गया है। सूत्र बताते हैं कि इस संगठन की हिजबुल मुजाहिद्दीन समेत अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के सदस्यों पर भी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed