फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISI created conspiracy to terror attack in Chandigarh and Mohali

पंजाब में आतंकी अलर्ट: ISI ने रची चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की साजिश, PM के दौरे से पहले मिला बड़ा इनपुट

Sun, 21 Aug 2022 08:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 08:58 PM IST
सार

पंजाब में आतंकी हमले का खुलासा हाल ही में दिल्ली में पकड़े गए चार आतंकियों से पूछताछ में हुआ है। आतंकियों को पकड़ने में पंजाब पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अभी चारों आतंकी पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं। चारों से पुलिस अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
ISI created conspiracy to terror attack in Chandigarh and Mohali
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों ने रविवार को आतंकी अलर्ट जारी किया है। हमले संबंधी मिले इनपुट में जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और मोहाली में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद दोनों राज्यों के अंतरराज्यीय बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी राज्य के प्रमुख शहरों की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करना शुरू कर दिया है। उन्होंने जिलों के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया है कि शहरों के बस अड्डों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की करे। खासकर सूबे के सीमावर्ती सात जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत डीजीपी ने दी है। 
विज्ञापन


डीजीपी की रविवार को गोपनीय बैठक के बाद चंडीगढ़ समेत मोहाली के बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही दोनों शहरों में सीआरपीएफ और पुलिस द्वारा सार्वजनिक परिवहन की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने यात्रियों के सामान की भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से पकड़े आतंकियों से हुआ खुलासा
पंजाब में आतंकी हमले का खुलासा हाल ही में दिल्ली में पकड़े गए चार आतंकियों से पूछताछ में हुआ है। आतंकियों को पकड़ने में पंजाब पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अभी चारों आतंकी पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं। चारों से पुलिस अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

आतंकी पन्नू ने दी पीएम को चेतावनी
प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे से पहले चेतावनी दी है। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पंजाब ने पहले भी प्रधानमंत्री को वापस किया है इस बार भी वापस करेंगे। पन्नू ने कहा है कि खालिस्तान समर्थक मुल्लांपुर पहुंच गए हैं, वह एक जनमत संग्रह को लेकर पहुंचे हैं, जो प्रधानमंत्री की यात्रा का विरोध करेंगे। बता दें कि 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 

बढ़ेगी कांग्रेस के चार नेताओं की सुरक्षा
आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद सूबे के चार बड़े कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, विजय इंदर सिंगला और पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंका का नाम शामिल है। अन्य छह नेताओं की सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस ने समीक्षा शुरू कर दी है। पंजाब में 400 से अधिक वीआईपी की सुरक्षा हटाने के बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई थी। सुरक्षा में कटौती किए जाने के फैसले पर सरकार की खूब किरकिरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed