फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISBT rules changed, from April 10 parking fee of buses will be taken online only

Chandigarh News: आईएसबीटी का बदला नियम, 10 अप्रैल से सिर्फ ऑनलाइन लिया जाएगा बसों का पार्किंग शुल्क

Tue, 14 Mar 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
ISBT rules changed, from April 10 parking fee of buses will be taken online only
चंडीगढ़। विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों को लेकर यूटी प्रशासन ने सोमवार को बड़ा आदेश जारी किया है। इसके अनुसार 10 अप्रैल से आईएसबीटी-17 और 43 में आने वाली सभी बसों से पार्किंग शुल्क आरएफआईडी टैग से सिर्फ ऑनलाइन ही लिया जाएगा। जिन बसों में ये टैग नहीं लगे होंगे, उन्हें दोगुना पार्किंग शुल्क देना होगा। यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग के सचिव नितिन यादव की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने वर्ष 2019 में आईएसबीटी-17 और 43 पर ऑटोमेटिक पार्किंग फी कलेक्शन सिस्टम शुरू किया था लेकिन यह देखा जा रहा है कि अभी भी कई राज्यों की बसें आईएसबीटी में बिना आरएफआईडी टैग के ही प्रवेश कर रही हैं या फिर जिन बसों में आरएफआईडी टैग लगे हैं, उनमें पर्याप्त बैलेंस नहीं होते हैं। इसकी वजह से वह कैश में ही पार्किंग शुल्क जमा करा रहे हैं जबकि कई बार उन्हें आरएफआईडी टैग से पार्किंग शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अब यह फैसला लिया गया है कि 10 अप्रैल से सिर्फ आरएफआईडी टैग के जरिए ही पार्किंग शुल्क लिया जाएगा और ऑटोमेटिक पार्किंग फी कलेक्शन को 100 फीसदी लागू किया जाएगा। जो बसें बिना आरएफआईडी टैग या उनमें पर्याप्त बैलेंस के आईएसबीटी में प्रवेश करेंगी, उनसे दोगुना पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि जो नियम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा टोल प्लाजा पर अपनाया जाता है, वहीं नियम आईएसबीटी-17 और 43 पर अपनाया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस आदेश से पार्किंग शुल्क को वसूलने में पारदर्शिता आएगी और रिकॉर्ड को मेंटेन करना भी आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed