{"_id":"57373cde4f1c1b8b609198f3","slug":"ipl9-ipl-season-9-kings-xi-punjab-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-mohali-cricket-chandigarh-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" किंग्स को उनके घर में चुनौती देने उतरेंगे सनराइजर्स हैदरबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंग्स को उनके घर में चुनौती देने उतरेंगे सनराइजर्स हैदरबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल सीजन-9 के लिए प्रैक्टिस करती किंग्स इलेवन पंजाब की टीम।
- फोटो : amar ujala file
आईपीएल सीजन 9 में सनराइजर्स हैदराबाद प्ले ऑफ की दिशा में जगह बनाने के इरादे से रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब को उसके घर में चुनौती पेश करेगी। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराने के बाद किंग्स के हौसले बुलंद है। इस सीजन में किंग्स इलेवन का अभी तक सफर कुछ खास नहीं रहा हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ियों में से हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर पर टीम कई मौकों पर निर्भर दिखाई देती है।
बल्ले से अब तक 515 रन बना चुके वार्नर के कंधों पर अच्छी शुरुआत करने का दबाव रहता है। वहीं, अन्य ओपनर शिखर धवन ने पिछले मैच में महत्वपूर्ण 34 जरूर बनाए लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं। वहीं टीम में शामिल युवराज सिंह, केन विलियमसन और हेनिरक्स का प्रदर्शन भी भरोसे लायक नहीं रहा है। गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी भुवनेश्वर, नेहरा और बरिंदर के हाथों में होगी।
जीत जारी रखना चाहेंगे किंग्स
मुंबई पर शानदार जीत से किंग्स इलेवन आत्म विश्वास से भरी हुई है। इस जीत में ऑल राउंडर मार्क्स स्टोइनिस की अहम भूमिका रही। जिन्होंने 15 रन देकर चार विकेट लेकर करियर का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 124 के स्कोर रोक दिया। उनके अलावा लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मुरली विजय ने 54 रन और ऋ द्धिमान साहा ने 56 रन का योगदान दिया। नई गेंद से विकेट निकालने का काम संदीप शर्मा पर होगा। जबकि हैट्रिक ले चुके अक्षर पटेल की फिरकी भी सनराइजर्स की परीक्षा ले सकती है।
विज्ञापन
दोनो टीमों की स्थिति
इस सीजन में टेबल प्वाइंट में दोनों टीमों की स्थिति बेहद अलग है। हैदराबाद 11 मैचों में सात में जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर कायम है। वहीं किंग्स इलेवन 10 मुकाबलों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर सातवें पायदान पर है।