{"_id":"5bd9f7edbdec2269c0437456","slug":"interrogation-to-several-officers-including-then-dc-ssp-in-bahibal-kalan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहिबल कलां और कोटकपूरा कांड: तत्कालीन डीसी, एसएसपी समेत कई अफसरों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिबल कलां और कोटकपूरा कांड: तत्कालीन डीसी, एसएसपी समेत कई अफसरों से पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पुराने बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के कई आला अफसरों से पूछताछ की। इस दौरान उनके बयान भी दर्ज किए गए। बरगाड़ी बेअदबी मामले में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब सरकार ने बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की जांच के लिए एडीजीपी प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
एसआईटी पिछले दो सप्ताह से इन मामलों की गहनता से पड़ताल कर रही है। पीड़ितों व गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद अब एसआईटी फरीदकोट से संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ घटना के दिन (14 अक्टूबर 2015) को ड्यूटी कर रहे अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने पिछले तीन दिन के दौरान अपने चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर मालविंदर सिंह जग्गी, तत्कालीन एसएसपी सुखमंदर सिंह मान, तत्कालीन एसडीएम वीके सियाल के अलावा उस समय लुधियाना के कमिश्नर व आईजीपी परमराज सिंह उमरानंगल, बठिंडा जोन के आईजी व वर्तमान में एडीजीपी जतिंदर जैन, तत्कालीन डीआईजी फिरोजपुर व वर्तमान आईजीपी अमर सिंह चाहल से पूछताछ की है।
विज्ञापन
उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। मालूम हो कि जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट ने बहिबल कलां व कोटकपूरा में धरने पर बैठी सिख संगत पर बल उपयोग करने के मामले में उस समय पूरे हालात पर निगरानी कर रहे आईजी बठिंडा जतिंदर जैन और कमिश्नर लुधियाना परमराज सिंह उमरानंगल की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े किए थे। दोनों ही जगह पर पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही सिख संगत पर बल उपयोग किया था। बहिबल कलां में पुलिस की गोली से दो सिख नौजवानों की मौत हो गई थी। वहीं दोनों घटनाओं में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन