{"_id":"13f704533bb391e792753158cea95ce9","slug":"international-yoga-day-very-big-pandal-made-at-karnal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस: 11 एकड़ में लगेगा 50 लाख का पंडाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस: 11 एकड़ में लगेगा 50 लाख का पंडाल
ब्यूरो /अमर उजाला, करनाल।
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम सिटी में मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को यादगार और भव्य बनाने के लिए पतंजलि संस्थान व प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम से जुड़ी हर चीज को खास करने की कोशिशें जारी हैं। इसके तहत करीब 11 एकड़ में 30 हजार लोगों के बैठने के लिए करीब 50 लाख रुपये का भव्य टेंट लगाया जाएगा। यह टेंट मोहाली की एक एजेंसी का है, जो इससे पहले भी कई बड़े आयोजन करा चुकी है। दूसरा साउंड सिस्टम भी कनाडा की तर्ज पर होगा।
विज्ञापन
एजेंसी का दावा है कि सेक्टर-33 में लगा टेंट प्रदेशभर में अब तक का सबसे बड़ा टेंट होगा। यह टेंट 5 लाख स्क्वेयर फुट में लगाया गया है।
21 जून को सेक्टर-32 में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत करनाल में लगे इस टेंट की खासियत यह भी है कि यह सारा टेंट पिलर रहित है। कम स्थान घेरने के लिए इसके स्थान पर नई तकनीक अपनाई गई है। 350 फुट तक कोई पिलर नहीं है, लाइन के हिसाब से टेंट को सपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
इस टेंट हाउस में 21 हजार लोगों के योग की व्यवस्था की गई है, जबकि 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस टेंट हाउस में 10 फुट ऊंची व 15 फुट लंबी 6 एलईडी सभागार में बैठे हजारों लोगों के लिए लगाई जाएगी, ताकि स्टेज पर होने वाला सारा कार्यक्रम आसानी से देखा जा सके। टेंट में वीआईपीज के लिए करीब 200 पंखे व 10 कूलर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 500 कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई है।
यह कुर्सियां केवल वीआईपीज एरिया में ही रखी जाएंगी। कनाडा की न्यू लाइन आरए टेक्नोलॉजी सिस्टम के साउंड की व्यवस्था भी इसी एजेंसी ने की है। हालांकि पब्लिक रिलेशन विभाग के 80 लाउडस्पीकर भी यहां लगाए गए हैं। इस टेंट को लगाने में जहां करीब 20 दिन लगे हैं, वहीं इसे उखाड़ने में भी करीब 2 सप्ताह लगने तय हैं।
125 गाड़ियों में आ चुका है सामान
इस भव्य टेंट को लगाने के लिए 150 कर्मचारी दिन रात 2 जून से काम कर रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों के खाने की व्यवस्था के लिए सेक्टर-32 के ग्राउंड में ही टेंट हाउस की ओर से किचन भी बनाई गई है। अब तक करीब 125 गाड़ियों में मोहाली से टेंट का सामान आ चुका है।
तीन क्रेन के जरिये होगी फोटोग्राफी
टेंट हाउस के पास ही पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी का जिम्मा भी है। इस पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी व वीडियो रिकार्डिंग 3 क्रेनों के जरिये की जाएगी। न्यू राजू टेंट अब तक भाखडा डैम की गोल्डन जुबली, पंजाब सरकार का एजुकेशन एंड टेक्निकल स्किल्स जो पंजाब का सबसे बड़ा कार्यक्रम था के अतिरिक्त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का चंडीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित करा चुका है।
कोट
मुझे इस टेंट को लगाने का ठेका दिया गया है। सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की व्यवस्था भी मैंने ही की थी। इस टेंट के सेटअप पर करीब 50 लाख खर्च लगभग तय है।
खर्च कुछ कम व ज्यादा भी हो सकता है चूंकि अभी सामान आ रहा है। टेंट में लगने वाला साउंड सिस्टम लाइन आरए टेक्नोलॉजी बेस्ड रहेगा। साथ ही छह एलईडी भी लगाई जाएंगी।
राजेंद्र धालीवाल, संचालक, न्यू राजू टेंट हाउस, मोहाली