फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Yoga Day 2021: State level function on Yoga Day is broadcast live in 1100 places at Haryana

मनोहर लाल का एलान: 10वीं तक के पाठ्यक्रम में योग शामिल, 100 योग शिक्षक, 22 योग कोच की नियुक्ति जल्द

Mon, 21 Jun 2021 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 10:10 AM IST
सार

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित योग, व्यायाम और प्राणायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
International Yoga Day 2021: State level function on Yoga Day is broadcast live in 1100 places at Haryana
चंडीगढ़ में योग करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : twitter @cmohry

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पहली से 10वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में इस वर्ष से योग को शामिल किया है। इसका उद्देश्य योग को प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल 1000 योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इनमें से 500 व्यायामशालाएं तैयार की जा चुकी हैं। प्रदेश में 1000 योग शिक्षक और 22 योग कोच शीघ्र ही नियुक्त किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फिट इंडिया संदेश के साथ सोमवार को हरियाणा में 1100 स्थानों पर 55 हजार से अधिक लोगों ने योगासन किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान योग कैलेंडर और कोविड के दौरान किए जाने वाले योग की जानकारी देने वाली पुस्तिका का भी विमोचन किया। हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास करवाया, इसका प्रदेश भर में सीधा प्रसारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि योग को गांव-गांव पहुंचाने के लिए सरकार ने योग आयोग का गठन किया है। साथ ही प्रदेश में देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है और प्रदेश में 407 आयुष औषधालयों में वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। हमारे जीवन को पानी व ऑक्सीजन की तरह ही योग की आवश्यकता है। 

बचपन से ही योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग बने, इसलिए नित्य अभ्यास करें। मुख्यमंत्री ने पूरे देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोरोना संक्रमणरोधी वैक्सीन लगाने का बड़ा अभियान शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि योग दिवस पर हरियाणा में भी मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इसमें ढाई लाख लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। लोग कोविड रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक अवश्य लगवाएं ताकि तीसरी लहर के खतरों से बचा जा सके।

योग विद्यार्थियों ने किए कठिन आसन
कार्यक्रम में शिवस्तोत्र की धुन पर योग विद्यार्थियों ने विभिन्न कठिन आसनों का प्रदर्शन किया। हल्के व्यायाम के बाद कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ ही वज्रासन, अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, त्रिकोण आसन, भद्रासन, अर्द्ध मण्डुकासन, शशक आसन, मक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, अर्द्धहलासन, पवन मुक्तासन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed