फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international yog day, nine special arrangements on pm modi visit in chandigarh

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: PM मोदी का चंडीगढ़ दौरा, 9 खास इंतजाम

Mon, 20 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 20 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
international yog day, nine special arrangements on pm modi visit in chandigarh
प्रशासन ने 9 खास इंतजाम किए हैं। देखिए, एक नजर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ में रहेंगे। इसके लिए प्रशासन ने 9 खास इंतजाम किए हैं। देखिए, एक नजर।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री खुद तय करेंगे अपने बैठने का स्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के बाद कहां बैठकर योगाभ्यास करेंगे, यह वह खुद तय करेंगे। प्रशासन के किसी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि वह पब्लिक के साथ बैठकर योग करेंगे। वह लोगों के बीच घूमकर योगाभ्यास का जायजा भी लेंगे। 

खासकर दिव्यांग स्पेशल ग्रुप में वह जरूर जाएंगे। पिछली बार दिल्ली के राजपथ पर पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री लोगों के बीच सबसे आगे बैठ गए। जहां मोदी बैठे, वहां कारपेट तक नहीं था, वह सड़क पर ही बैठकर योगाभ्यास करने लगे। प्रोटोकॉल के अभ्यास में वह लोगों के बीच जाकर घूमते रहे। प्रशासन इन सब बातों को लेकर खासे असमंजस में है।
विज्ञापन


ब्लॉक की जानकारी देंगे साइन बोर्ड
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंधी में मैट न उड़ें इसके लिए मैट और कारपेट पर टेप लगाई गई, लेकिन बारिश के बाद इस टेप का भी कोई असर नहीं रहा। इस स्थिति से निपटने के लिए अब ब्लॉक और सब ब्लॉक वाइज साइन बोर्ड लगाए गए। साथ ही एक व्यक्ति को ब्लॉक में जानकारी देने के लिए तैनात किया गया है। बरसात के बाद फिर से सभी मैट पर स्टीकर लगाने का काम शुरू हो गया। रिहर्सल में कमियां उजागर होने के बाद अधिकतर को दूर कर दिया गया है। लोग आसानी से अपने ब्लॉक में एंट्री कर जाएं, इसके लिए टूरिस्ट सेंटर के पास बने राउंड अबाउट पर ही ब्लॉक का रास्ता बताने वाले बड़े फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं। अपने ग्रुप को संभालने के लिए सभी ग्रुप लीडर्स को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

600 बसें लगाई हैं प्रतिभागियों को लाने के लिए

international yog day, nine special arrangements on pm modi visit in chandigarh
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। 6 बजे एंट्री बंद हो जाएगी। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित किए गए स्थान से ग्रुप वाइज बसों में लाया जाएगा। इसके लिए 600 बसें लगाई गई हैं। प्रतिभागियों को निर्धारित किए गए स्थानों पर सुबह 4 बजे बुलाया गया है।

करीब 6:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी कैपिटल कॉम्प्लेक्स पहुंच जाएंगे। करीब 25 मिनट तक प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद योगाभ्यास शुरू होगा। 45 मिनट तक यह अभ्यास होगा। बिना आईकार्ड और टी-शर्ट के किसी की भी एंट्री नहीं होगी।

मोबाइल ले जा सकेंगे
सभी प्रतिभागी अपने मोबाइल साथ ले जा सकेंगे। वह इस ऐतिहासिक दिन के लम्हों को अपने फोन में कैद कर सकेंगे। रिहर्सल के दिन भी लोगों ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स में जमकर सेल्फी ली थी।

100 स्थानों पर लाइव दिखेंगे प्रधानमंत्री
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में योगाभ्यास का सीधा प्रसारण शहर में 100 अलग-अलग जगह लाइव दिखेगा। इसके लिए सभी स्थानों पर एलईडी स्क्रीन्स लगाई गई हैं। इन स्क्रीन पर प्रधानमंत्री को योग करते देख लोग अपने पास के एरिया में ही योग कर सकेंगे। साथ ही वीडियो बनाकर 10 हजार तक का नकद इनाम भी जीत सकते हैं। योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा। सभी वीडियो में से कमेटी बेस्ट वीडियो चुनेगी।

पहला स्थान पाने वाले वीडियो को 10 हजार, दूसरे को 8 हजार और तीसरे को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वीडियो फेसबुक के पेज facebook.com/iydchd2016,  इंस्टाग्राम international  yoga day और ट्विटर हैंडल IYDCHD2016 पर शाम 5 बजे तक अपलोड करना होगा।

प्रधानमंत्री की स्टेज वॉटरप्रूफ

international yog day, nine special arrangements on pm modi visit in chandigarh
बिना आईकार्ड और टी-शर्ट के किसी की भी एंट्री नहीं होगी।
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री के लिए बनाई गई स्टेज वॉटरप्रूफ है। बरसात की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले यह फैसला लिया था। पूरे आयोजन स्थल पर 300 बायो टॉयलेट्स बनाई गई हैं। 10 मेडिकल बूथ हैं। लाइव प्रसारण के लिए कॉम्प्लेक्स में 40 एलईडी स्क्रीन्स हैं। आधा लीटर पानी की डेढ़ लाख बोतलों की व्यवस्था रहेगी।

ये सब करेंगे योग
चंडीगढ़
एनएसएस वॉलंटियर्स............3600
पंजाब यूनिवर्सिटी से............1000
योग ट्रेनर्स............800
जनरल पब्लिक............1500
सैनिक............3000
पंजाब : सभी वर्गों से............10000
हरियाणा : सभी वर्गों से............10000

बारिश से निपटेगी 500 लोगों की टीम
बरसात से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले ही 500 लोगों की टीम तैयार कर रखी है। यह टीम जगह-जगह पानी निकासी प्वाइंट्स बनाएगी। साथ ही भीगे मैट को सुखाने के लिए विभिन्न तरह से प्रयास करेगी। बताया जा रहा है कि पानी सोखने केलिए कुछ उपकरण भी इस्तेमाल किए जाएंगे। अधिकारी इस टीम को डायरेक्शन देने के लिए रात भर डटे रहेंगे। उन्हीं की देखरेख में पूरा ऑपरेशन चलेगा।

गुजराती व्यजनों को लुत्फ उठाएंगे मोदी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के लिए गुजराती व्यंजन तैयार कि ए जाएंगे। पीएम और उनके साथ आने वाले 60 सदस्यीय दल ने चार व्यजनाें का मेन्यू सिटको को सौंपा है। 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चार प्रकार के गुजराती व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इसके लिए ढोकला, खांडवी, वेजिटेरियन काठी, वेजिटेरियन कटलेट बनाया जाएगा। इसके लिए सिटको संचालित सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में विशेष तैयारी की गई है। पीएम मोदी के साथ आने वाले दल ने यही मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed