फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international airport, auto transport, taxi service, pre paid booth on airport, Chandigarh airport

एयरपोर्ट पर नहीं बना प्री पेड बूथ, खामियाजा भुगत रहे लोग

Sat, 23 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
international airport, auto transport, taxi service, pre paid booth on airport, Chandigarh airport
ऑटो हड़ताल - फोटो : ANI
चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्री पेड बूथ न होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ऑटो और टैक्सी वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों और पंजाब पुलिस अधिकारियों के बीच मीटिंग के बाद यहां पर प्री पेड बूथ बनाने का फैसला तीन महीने पहले लिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन यह अभी तक बन नहीं पाया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोजाना तीन हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। प्री पेड बूथ न होने से किराये का निर्धारण ऑटो व टैक्सी चालक अपनी मर्जी से करते हैं।
विज्ञापन


वह यात्रियों से दोगुना किराया तक वसूल लेते हैं। अभी तक इसके लिए यात्री कहीं शिकायत भी नहीं कर पाते हैं। प्री पेड बूथ होने से टैक्सी और आटो का किराया निर्धारित होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सेक्टर - 28 के संजीव सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ तक 500 रुपये किराया टैक्सी वाले वसूल रहे हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि जल्द ही पंजाब पुलिस के साथ बैठक के बाद प्री पेड बूथ बनाया जाएगा और गाड़ियों की पर्ची कटेगी। लोगों से हो रही ओवर चार्जिंग रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed