फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Installment will not be deducted if farmers refuse insurance in advance

7 दिन पहले किसान बीमा से मना करें तो नहीं कटेगी किश्त : सीएम

Tue, 29 Aug 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Installment will not be deducted if farmers refuse insurance in advance
कृषि मंत्री व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी में हुई थी शुक्रवार को फसल बीमा योजना पर बहस
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्वैच्छिक होने का मुद्दा सोमवार को दूसरे दिन भी विधानसभा में गूंजा। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए स्वैच्छिक है। केवल ऋणी किसानों की ही सरकार किश्त काटती है, जो योजना के पंजीकरण के लिए निश्चित तिथि से सात दिन पहले तक सूचना नहीं देते। उनकी हां समझकर किश्त राशि काटी जाती है। यदि किसान सूचना दे दे कि उसकी किश्त नहीं कटनी चाहिए तो उससे राशि नहीं ली जाती। मुख्यमंत्री शुक्रवार की कार्रवाई को रिकॉर्ड से निकालने की बात कहकर मामले को शांत किया। इससे पहले कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सदन में उन्हें झूठा कहने वाले सदस्यों से माफी मांगने की बात रखी।

शुक्रवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी के बीच प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्वैच्छिक होने पर बहस हुई थी। सत्तापक्ष इसे स्वैच्छिक तो विपक्ष इसे जबरन वसूली बता रहा था। कांग्रेस विधायकों ने कृषि मंत्री के इस्तीफे की बात कही थी। सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुई सदन की कार्रवाई में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने यह मुद्दा फिर उठाया और कहा कि फसल बीमा योजना पर मंत्री को झूठा कहने वाले सदस्य सदन से माफी मांगें।
विज्ञापन




ये है प्रदेश में फसल बीमा योजना की तीन साल स्थिति-



वर्ष
पंजीकृत फसल
2020-21
11212831
2021-22
11091773
2022-23
11025575
कुल
33330179 एकड़ई-खरीद के लिए इस योजना के आधार पर जारी राशि
वर्ष
जारी राशि
2020-21
27589
2021-22
18360
2022-23
28589
कुल
74378 करोड़

योजना में फर्जी मामले

वर्ष
मामले
2020-21
0
2021-22
1
2022-23
20



आंकडे विधायक आफताब अहमद के सवाल पर सरकार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed