फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Installment not deposited, three booths sealed

नहीं जमा कराई किस्त, तीन बूथों को खाली करवा कर सीएचबी ने किया सील

Thu, 14 Jul 2022 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Installment not deposited, three booths sealed
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने बुधवार को किस्त जमा न कराने पर सेक्टर-38 वेस्ट में तीन कॉमर्शियल बूथों को खाली करवाकर सील कर दिया है। इसके अलावा डड्डूमाजरा में एक मकान को भी खाली करवाकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं कि लोग नियमित रूप से अपनी किस्तें व किराया जमा करवाएं। साथ ही अपने मकानों में अवैध निर्माण न करें, नहीं तो बोर्ड की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएचबी ने बताया कि सिविल जज सीनियर डिवीजन चंडीगढ़ ने डड्डूमाजरा में इस मकान के संबंध में उनके पक्ष में फैसला सुनाया था, जिसके बाद ही संबंधित व्यक्ति ने दो माह के अंदर मकान का कब्जा सीएचबी को नहीं दिया। बुधवार को इस मकान को खाली करवाकर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-38 वेस्ट में तीन कॉमर्शियल बूथों को भी खाली करवाकर सील किया गया। इन बूथों को किस्त जमा न करवाने के चलते ही पहले रद्द कर दिया गया था। अभियान के दौरान बूथ बंद पाए गए, जिसके बाद ही सीएचबी ने इन्हें सील कर दिया। सीएचबी के अनुसार पूरी प्रक्रिया के तहत ही ये कार्रवाई की गई है और इन लोगों से ही डैमेज चार्जेस भी वसूल किए जाएंगे। खाली बूथों की रिपेयर की जाएगी और उन्हें जल्द ही ऑक्शन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed